पिछले 6 दिनों से लगातार पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दाम आज के लिए थम गए हैं। जी हां आज पेट्रोल और डीजल के दाम न तो बढ़े हैं और ना ही कम हुए हैं। बुधवार को यह सिलसिला खत्म हो गया है। तो वहीं पश्चिम बंगाल में टैक्स कटौती के बाद पेट्रोल और डीजल 1 रुपए सस्ता हो गया है।
एक्सपर्ट के अनुसार, रुपए में गिरावट की वजह से तेल की कीमतों का बढ़ना तय है, लेकिन अगले कुछ महीनों में 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव को देखते हुए सरकार कीमतों को नियंत्रित जरुर करना चाहेगी।
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की वेबसाइट के अनुसार दिल्ली में पेट्रोल 14 पैसे की बढ़त के साथ 80.87 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया है। तो वहीं डीजल के दाम 72.97 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच चुके हैं। दूसरी ओर मुंबई में पेट्रोल की कीमतें मंगलवार को 14 पैसे की वृद्धि के बाद 88.26 रुपए प्रति लीटर पहुंच गई। मुंबई में डीजल 15 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि के साथ 77.47 रुपए प्रति लीटर के रिकॉर्ड रेट पर पहुंच गया।
सोमवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में रिकॉर्ड तेजी देखी गई थी। सोमवार को दिल्ली में पेट्रोल 23 पैसे प्रति लीटर बढ़कर 80.73 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया था। तो वहीं डीजल के दाम 22 पैसे प्रति लीटर बढ़कर 72.83 रुपए प्रति लीटर हो गया था। शनिवार को दिल्ली में पहली बार पेट्रोल की कीमतों ने 80 रुपए प्रति लीटर का आंकड़ा पार किया था, जो रविवार को 80.50 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया था।
मुंबई में पेट्रोल अब 88.26 रुपए और डीजल 77.47 रुपए प्रति लीटर के रेट पर मिल रहे हैं। मुंबई में सोमवार को पेट्रोल के दाम 23 पैसे प्रति लीटर बढ़कर 88.12 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गए थे। जबकि डीजल में 23 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी हुई और इसके दाम 77.32 रुपए प्रति लीटर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए थे। देखें अपने शहर में पेट्रोल के दाम
पश्चिम बंगाल में वैट कटौती के बाद कोलकाता में पेट्रोल-डीजल एक रुपए सस्ता हो गया है। कोलकाता में पेट्रोल जहां 82.74 रुपए प्रति लीटर है तो डीजल 74.82 रुपए प्रति लीटर खरीद सकते हैं। आपको बता दें कि इससे पहले राजस्थान, आंध्रपदेश में भी वैट कम किया जा चुका है। देखें अपने शहर में डीजल के दाम
एक्सपर्ट के अनुसार आने वाले वक्त में भारतीय बाजारों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें अभी और आसमान छूने वाली हैं। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफे के पीछे रुपया एक बड़ा कारण है। रुपए में गिरावट के चलते ही तेल कंपनियां लगातार कीमतों में बदलाव कर रही हैं। दरअलस, कंपनियां डॉलर में तेल का भुगतान करती हैं, जिसकी वजह उन्हें अपना मार्जिन पूरा करने के लिए तेल की कीमतों को बढ़ाना पड़ रहा है।
More Articles
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित