भारत बंद का असर यह हुआ है कि 12 बजकर 45 मिनट तक सेंसेक्स 400 अंकों के पास जाकर लुढ़क गया है।कारोबारी सप्ताह के पहले ही दिन सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़क गए हैं। जबकि आज रुपए में रिकवरी नजर आ रही है। फिलहाल शुरुआती कारोबार में बीएसई का 30 अंकों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स -0.43 फीसदी की गिरावट के साथ 38224.54 के स्तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी भी -0.42 फीसदी की गिरावट के साथ 11540.30 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप की बात करें तो यहां पर हल्की बढ़त देखने को मिल रही है। बीएसई के मिडकैप इंडेक्स जहां 0.07 फीसदी की बढ़त के साथ 16516.72 के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं तो वहीं बीएसई के स्मॉलकैप इंडेक्स 0.09 फीसदी की बढ़त के साथ 16912.67 के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
निफ्टी बैंक भी -0.52 फीसदी की गिरावट के साथ 27339.30 के स्तर पर कारोबार कर रहा है जबकि निफ्टी के आईटी सेक्टर में 0.6 फीसदी की बढ़त देखने को मिल रही है।
इसके अलावा बीएसई कैप गुड्स, कॉन्स ड्यूरेबल्स, एफएमसीजी, हऑयल एण्ड गैस, मेटल और बीएसई टेक गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।
आज की टॉप गेनर्स कंपनियों की बात करें एक्सिस बैंक, ल्यूपिन, सिपला, यूपीएल और इंफोसिस बढ़त के साथ कारोबार कर रही हैं जबकि टॉप लूजर्स कंपनियों की बात करें तो अल्ट्रा टेक सीमेंट, पावर ग्रिड कॉर्प, बीपीसीएल, टाटा मोटर्स और कोटक महिंद्रा गिरावट के साथ कारोबार कर रही हैं।
एशियाई बाजारों में भी आज मिला-जुला कारोबार देखने को मिल रहा है। इस समय जापान का बाजार निक्केई जहां 0.25 फीसदी की बढ़त के साथ 22362.13 के स्तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं स्ट्रेट्स टाइम्स -0.53 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है जबकि हैंग सेंग -0.89 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।
More Articles
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty रहेगा मजबूत या आएगी गिरावट? Expert से जानिए किन सेक्टर्स और स्टॉक्स में है कमाई का मौका?
- GRSE Share: जून तिमाही में शानदार नतीजे, Profit 44% बढ़ा, Revenue भी मजबूत! आगे क्या होगा?
- Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट
- South Korea Market Crash: चिप कंपनियों की बिकवाली से Kospi में दूसरे दिन बड़ी गिरावट, भारत पर कितना असर?
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी