प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की तरफ से जल्द ही देशवासियों को एक और खास स्कीम मिलने वाली है। जी हां मोदी सरकार कैशलेस इकोनॉमी की तरफ बढ़ने का प्रयास कर रही है। जिसकी यह वजह है कि सरकार डिजिटल ट्रांजैक्शन को बढ़ावा देने के लिए लगातार नए प्रयास कर रही है।
हाल ही में सरकार ने अपने यूपीआई ऐप को अपग्रेड किया है। वहीं दूसरी ओर अब केंद्र सरकार इससे एक कदम आगे वन नेशन वन कार्ड की व्यवस्था पर काम कर रही है। वन नेशन, वन कार्ड एक ऐसी व्यवस्था होगी, जिसके तहत लेन-देन का पूरा तरीका बदल जाएगा।
वन नेशन वन कार्ड स्कीम के तहत उपभोक्ताओं को एक कार्ड दिया जाएगा। इस कार्ड को सामान्य डेबिट कार्ड की तरह ही इस्तेमाल किया जा सकेगा। बता दें कि कार्ड में कई तरह के यूनीक फीचर्स होंगे, जो डिजिटल पेमेंट को आसान बनाएंगे। इतना ही नहीं खास बात यह होगी कि इसके जरिए आप ऑफलाइन भी डिजिटल पेमेंट कर सकेंगे।
नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड एनसीएमसी कार्ड एक ऐसा कार्ड होगा, जिससे आप पैसों के लेन-देन से जुड़े कई काम आसानी से निपटा पाएंगे। इसके जरिये आप बस का किराया भरने से लेकर राशन खरीदने तक, कई काम निपटा सकते हैं।
नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत ने कहा हैं कि पेमेंट टेक्नोलॉजी 'मूव' नाम के कार्यक्रम के दौरान इस बात की जानकारी दी की "बैंक और टेक्नोलॉजी का सारा काम पूरा हो चुका है। संभवत अगले तीन-चार महीनों में वन नेशन वन कार्ड का अंतिम परीक्षण किया जाएगा। इसके बाद इसे लॉन्च किया जा सकता है।
इससे देश में सभी तरह प्रकार की सार्वजनिक परिवहन सेवाओं का इस्तेमाल महज एक स्मार्टकार्ड के जरिए करना संभव होगा। इस एक कार्ड की मदद से रेल, मेट्रो और बसों से देशभर में कही भी सफर किया जा सकेगा। वहीं उन्होंने कहा कि पहले इस कार्ड का इस्तेमाल सार्वजनिक परिवहन के इन साधनों में ही होगा।
इस कार्ड से आप न सिर्फ देशभर में कहीं भी यात्रा कर सकेंगे। बल्कि इसका इस्तेमाल डेबिट और क्रेडिट कार्ड के तौर पर भी किया जा सकेगा। इससे आपके लिए न सिर्फ भुगतान करना आसान होगा। बल्कि देशभर में कहीं भी सफर करने के लिए आपको बार-बार टिकट लेने के झंझट से भी छुटकारा मिल सकता है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान