रिलायंस जियो की ब्रॉडबैण्‍ड सेवा जियो गीगाफाइबर के लिए पिछले महीने से रजिस्‍ट्रेशन शुरु हो चुके हैं। जियो को देखते हुए बांकी कंपनियों ने भी कमर कस ली है। इसी क्रम में BSNL ने अपनी ब्रॉडबैण्‍ड सेवा के लिए 4 नए प्‍लान्‍स लॉन्‍च किए हैं। जी हां कंपनी ने 99 रुपए, 199 रुपए, 299 रुपए और 399 रुपए के नए पैक्‍स की घोषणा की है।

Advertisement

देश के किसी भी कोने में लिया जा सकता है लाभ

आपको बता दें कि कंपनी के इन प्‍लान्‍स में ग्राहकों को 20 MBPS की स्‍पीड से डाटा मिलेगा और लिमिट खत्‍म होने के बाद यह स्‍पीड घटकर 1 एमबीपीएस हो जाएगी। साथ ही इन प्‍लान्‍स में फ्री कॉलिंग की सुविधा भी दी जा रही है। इन प्‍लान्‍स की खास बात यह है कि ग्राहक देश के किसी भी कोने में इन पैक्‍स का लाभ ले सकते हैं।

ये हैं प्‍लान के बारे में जानकारी

फिलहाल ये प्‍लान अंडमान और निकोबार के लिए मान्‍य नहीं होंगे। 99 रुपए के प्‍लान में ग्राहक को प्रतिदिन 20 MBPS की स्‍पीड से 1.5 जीबी डेटा मिलेगा। डेटा लिमिट खत्‍म होने के बाद 1 एमबीपीएस हो जाएगी। बीएसएनएल के 199 रुपए वाले प्‍लान की तो इसमें ग्राहक को रोज 5 जीबी हाई स्‍पीड 1 डाटा मिलेगा। इसकी वैद्यता 30 दिन की है यानी कि 30 दिन में ग्राहक कुल 150 जीबी डाटा का लाभ ले पाएंगे।

200 रुपए वाला प्‍लान

इसके अलावा 200 रुपए वाले प्‍लान में कुल 300 जीबी और 399 रुपए में कुल 600 जीबी डाटा दिया जा रहा है। बता दें कि इन प्‍लान्‍स का लाभ ग्राहक ऑफर की घोषणा होने के 90 दिन के अंदर ही ले सकते हैं।

जियो गीगाफाइबर

कुछ दिन पहले ही खबर आयी थी कि रिलायंस जियो अपनी ब्रॉडबैण्‍ड सेवा जियो गीगा फाइबर को पहले 900 बड़े शहरों में देने की तैयारी में है। कंपनी के प्‍लान 500 रुपए से शुरु हो सकते हैं। फिलहाल इसके बारे में अभी तक कोई अधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।