पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम को लेकर सोमवार को भारत बंद का ऐलान किया गया है जिसके तहत आज पूरे देश में सार्वजनिक वाहनों और कैब और टैक्‍सी द्वारा बंद का समर्थन किया जा रहा है। बंद होने के बावजूद आज पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े हैं। पिछले चार दिनों में पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोत्‍तरी जारी है।

Advertisement

इतना महंगा हुआ पेट्रोल

सोमवार को दिल्‍ली में पेट्रोल 23 पैसे और डीजल 22 पैसे महंगा हुआ है। पेट्रोल के दाम में सबसे ज्‍यादा बढ़ोत्‍तरी चेन्‍नई में हुई है। यहां पेट्रोल सोमवार को 25 पैसे महंगा हुआ है। तो वहीं प्रति लीटर पेट्रोल सबसे ज्‍यादा मुंबई में महंगा हुआ है। यहां 1 लीटर पेट्रोल 88 रुपए 13 पैसे का है। देखें अपने शहर में पेट्रोल के दाम

सभी वामपंथी दल कांग्रेस का कर रहे समर्थन

आज कांग्रेस की ओर से सोमवार को बुलाए गए भारत बंद के दौरान कई विपक्षी पार्टियां एकजुट होकर देश में पेट्रोल-डीजल और गैस की कीमतों में बढ़ोत्‍तरी के विरोध में प्रदर्शन करेंगी। आपको बता दें कि सभी वामपंथी नेताओं ने कांग्रेस की ओर से बुलाए गए भारत बंद का खुला समर्थन किया है। जबकि तृणमूल कांग्रेस ने इस बंद से दूर रहने का निर्णय किया है।

चार बड़े महानगरों में पेट्रोल के दाम

डीजल के दामों की बात करें तो डीजल के दाम सबसे ज्‍यादा मुंबई और चेन्‍नई में बढ़े हैं। यहां सोमवार को डीजल के दामों पर 23 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हुई है। दिल्‍ली में 1 लीटर पेट्रोल के लिए आपको 80.73 रुपए चुकाने होंगे। तो वहीं मुंबई में पेट्रोल के दाम 88.12 रुपए प्रति लीटर, कोलकाता में 83.61 रुपए प्रति लीटर और चेन्‍नई में 1 लीटर पेट्रोल के लिए 83.91 रुपए प्रति लीटर चुकाने होंगे।

चार बड़े महानगरों में डीजल के दाम

इसके अलावा दिल्‍ली में 1 लीटर डीजल के लिए जहां 72.83 रुपए चुकाने होंगे तो वहीं मुंबई में 77.32 रुपए प्रति लीटर, कोलकाता में 75.68 रुपए प्रति लीटर और चेन्‍नई में 1 लीटर डीजल खरीदने के लिए आज 76.98 रुपए प्रति लीटर चुकाने होंगे। देखें अपने शहर में डीजल के दाम