शनिवार को विदेशी बाजारों में नरमी के बीच जूलरों ने सोने में लिवाली से हाथ खींचकर रखे। जिसके चलते स्थानीय सर्राफा बाजार में शनिवार को लगातार दूसरे दिन इस पीली धातु में गिरावट आर्इ। सोना 100 रुपये फिसलकर 31,350 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ। वहीं दो दिनों में यह 160 रुपये टूट चुका है।
औद्योगिक यूनिटों और सिक्का निर्माताओं की मांग का सहारा पाकर चांदी 275 रुपये चढ़ गर्इ। यह धातु 37,775 रुपये प्रति किलो पर बंद हुर्इ। भारत में आज की सोने के कीमत यहां देंखे।
हालांकि विदेशी बाजारों में नरमी के अलावा स्थानीय जूलरों की मांग में नरमी का भी सोने की कीमतों पर असर पड़ा है। न्यूयॉर्क के अंतरराष्ट्रीय सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 0.28 फीसदी टूटकर 1196.20 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ था। डॉलर की मजबूती और अमेरिका में रोजगार से जुड़े मजबूत आंकड़ों ने सोने की निवेश मांग को घटा दिया। घरेलू बाजार की कारोबारी धारणा पर भी इसका असर पड़ा। भारत की चांदी की कीमत यहां देंखे।
दिल्ली के स्थानीय सर्राफा बाजार में इस दिन सोना आभूषण के भाव 100 रुपये टूटकर 31,200 रुपये प्रति दस ग्राम हो गए। जहां आठ ग्राम वाली गिन्नी 24,500 के पूर्वस्तर पर यथावत रही।
दूसरी ओर साप्ताहिक डिलीवरी वाली चांदी 140 रुपये चढ़कर 37,165 रुपये प्रति किलो बोली गर्इ। हालांकि, चांदी सिक्का पिछले वाले स्तर 72,000-73,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर बना रहा।
More Articles
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका