कारोबारी सप्‍ताह के आखिरी दिन भी शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्‍स और निफ्टी सपाट खुले हैं जबकि मिडकैप और स्‍मॉलकैप शेयरों में हल्‍की बढ़त देखने को मिल रही है। इस समय बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्‍स सेंसेक्‍स जहां -0.2 फीसदी की गिरावट के साथ 38160.82 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्‍स निफ्टी भी -0.2 फीसदी की गिरावट के साथ 11518.70 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है।

Advertisement

निफ्टी बैंक भी -0.5 फीसदी की गिरावट के साथ 27313.30 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं निफ्टी के आईटी सेक्‍टर -0.1 फीसदी की गिरावट के साथ 16064.50 के स्‍तर पर कारोबार करते नजर आ रहा है।

Advertisement

अगर मिडकैप और स्‍मॉलकैप शेयरों की बात करें तो यहां पर हल्‍की खरीदारी देखने को मिल रही है। बीएसई के मिडकैप इंडेक्‍स इस समय 0.4 फीसदी की बढ़त के साथ 16397.16 के स्‍तर पर कारोबार कर रह हे हैं। तो वहीं बीएसई के स्‍मॉलकैप इंडेक्‍स भी 0.08 फीसदी की बढ़त के साथ 16817.16 के स्‍तर पर कारोबार कर रहे हैं।

इसके अलावा बीएसई के कॉन्‍स ड्यूरेबल्‍स, एफएमसीजी, हेल्‍थकेयर सेक्‍टर और बीएसई मेटल, ऑयल एण्‍ड गैस और बीएसई टेक बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं जबकि बीएसई कैप गुड्स गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।

Advertisement

आज की टॉप गेनर्स कंपनियों की बात करें तो बजाज ऑटो, टाटा मोटर्स, विप्रो, हीरो मोटोकॉर्प और कोल INDIA बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं जबकि टॉप लूजर्स कंपनियों में सन फार्मा, यस बैंक, पावर ग्रिड कॉर्प, एसबीआई और एचसीएल टेक गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।

एशियाई बाजार की बात करें तो यहां भी आज गिरावट के साथ कारोबार होता दिखाई दे रहा है। इस समय जापान का बाजार निक्‍केई जहां -1.05 फीसदी की बढ़त के साथ 22251.32 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं स्‍ट्रेट्स टाइम्‍स -0.75 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है जबकि हैंग सेंग -0.8 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।