रुपये के कमजोर होने की वजह से भारत में कच्‍चे तेल की कीमतों में लगातार इजाफा हो रहा है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी शुक्रवार को भी जारी रही है। द‍िल्‍ली में अब पेट्रोल की कीमत 79.99 रुपए प्रत‍ि ल‍ीटर हो गयी है। जबकि डीजल की कीमत 72.07 रुपये प्रति लीटर है। वहीं मुबंई में अब पेट्रोल 87.39 रुपये और डीजल 76.51 रुपये प्रत‍ि लीटर मिल रहे हैं।

Advertisement

द‍िल्‍ली में पेट्रोल की कीमत ऊंचाई पर

हालांकि बता दें कि पहले पेट्रोल और डीजल की कीमतें मंगलवार को नई ऊंचाई पर पहुंच गई थीं। जबकि दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 79.31 रुपए प्रति लीटर की रिकार्ड ऊंचाई पर पहुंच गई थी। वहीं डीजल का दाम 71.34 रुपए के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था। इससे पहले सोमवार को दिल्ली में पेट्रोल का भाव 79.15 रुपए प्रति लीटर और डीजल 71.15 रुपए प्रति लीटर के नए रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया था। मुंबई में डीजल की कीमत सोमवार को 75.54 रुपए प्रति लीटर हो गई थी। सोमवार को मुंबई में पेट्रोल 86.56 रुपये प्रति लीटर हो गया।
भारत के पेट्रोल की कीमत जानने के ल‍िए यहां पढ़ें

डीजल एक नए रिकॉर्ड उच्च स्‍तर पर

वहीं इससे पहले 28 मई को दिल्ली में पेट्रोल के दाम 78.43 रुपए प्रति लीटर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचे थे। उस दिन मुंबई में पेट्रोल की कीमत 86.24 रुपए प्रति लीटर रही थी। डीजल 28 मई को 69.31 रुपए प्रति लीटर पर था लेकिन 27 अगस्त को यह रिकॉर्ड टूट गया था। और सोमवार तीन सितंबर को यह एक नए रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गई थी। भारत के डीजल की कीमत जानने के ल‍िए यहां पढ़ें

कच्चे तेल के भाव में तेज उछाल

बताया जा रहा है कि रुपए की विनिमय दर में गिरावट और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव में तेज उछाल से देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई हैं। कांग्रेस पार्टी ने डीजल और पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ 10 सितंबर को भारत बंद का ऐलान किया है।