गोल्‍ड रेट में लगातार दो दिन से तेजी आ रही थी। शुक्रवार को सोने के रेट में गिरावट देखी गई है। पिछले 2 दिन में सोने के रेट में 310 रुपए चढ़ गया था। फिलहाल शुक्रवार को इसमें हल्‍की मंदी आयी है। तो वहीं चांदी के भाव में भी गिरावट देखने को मिली। सिक्‍का ढलावों और उपभोक्‍ता इकाइयों की मांग घटने से चांदी का भाव 300 रुपए गिरकर 37,500 रुपए प्रति किलो ग्राम हो गया।

Advertisement

ग्‍लोबल मार्केट में कमजोर रुख के चलते शुक्रवार को स्‍थानीय सर्राफा बाजार में सोने का भाव 60 रुपए गिरकर 31,450 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। सर्राफा व्‍यवसायियों ने बताया कि मौजूदा भाव पर स्‍थानीय ज्‍वेलरों की कम मांग के कारण और कमजोर वैश्विक रुख के बीच सोने का भाव गिरा है। ग्‍लोबल मार्केट में भी इसके भाव में नरमी देखी गई है। सिंगापुर में सोना भाव 0.03 प्रतिशत गिरकर 1,199.10 डॉलर प्रति औंस रहा। जबकि चांदी का भाव 0.18 प्रतिशत घटकर 14.18 डॉलर प्रति औंस हो गया।

Advertisement

देखें अपने शहर में सोने और चांदी का दाम

Advertisement

देश के 24 बड़े शहरों में सोने के दाम देखने के लिए यहां क्लिक करें, इसके साथ ही चांदी के दाम देखने के लिए यहां क्लिक करें।

सोने-चांदी के रेट बाजार पर निर्भर हैं, इसलिए दिए गए आंकड़े और वर्तमान में बाजार में सोने के दाम में फर्क हो सकता है।