शुक्रवार को रुपए में डॉलर के मुकाबले मामूली बढ़त देखने को मिली है। शुरुआती कारोबार में रुपया 4 पैसे की मजबूती के साथ 71.95 के स्‍तर पर खुला। इसकी वजह यह है कि दुनिया की प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर थोड़ा कमजोर हुआ है। वर्तमान में भारतीय रुपया प्रति अमेरिकी डॉलर 71.77 के आसपास कारोबार कर रहा है।

Advertisement

तो वहीं गुरुवार को डॉलर के मुकाबले रुपया दोपहर में 72 के स्‍तर को पार कर गया था। आपको बता दें कि पहली बार रुपया 72.11 के स्‍तर पर देखा गया। हालांकि थोड़ा संभलने के बाद कारोबार के अंत में यह 72 के स्‍तर से ठीक नीचे बंद हुआ।

Advertisement

इस साल डॉलर के मुकाबले रुपए में 13 प्रतिशत से ज्‍यादा कमजोरी आ चुकी है। तो वहीं 5 प्रतिशत की कमजोरी पिछले एक महीने में और 3 प्रतिशत की कमजोरी पिछले एक सप्‍ताह में आ चुकी है। 21 सत्रों में यह 70 से 72 डॉलर प्रति डॉलर हो गया है।

लगातार डॉलर की मांग ने ग्रीनबैक के मुकाबले भारतीय मुद्रा को हर समय कम कर दिया, लेकिन भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा डॉलर की आपूर्ति से कुछ समर्थन प्राप्त हुआ। इसके अलावा, अर्जेंटीना का पेसो और तुर्की का लीरा जैसे उभरते बाजारों की मुद्राओं में स्थिरता ने वसूली में मदद की।

Advertisement

रिर्पोट के अनुसार अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप अब जापान के साथ व्‍यापारिक मसलों पर बात करने वाले हैं। इससे डॉलर पर थोड़ा देखने को मिला। तो वहीं रॉयटर्स के पोल में एक्‍सपर्ट ने एक साल में डॉलर के मुकाबले रुपए की वैल्‍यू 70.42 प्रतिशत रहने का अनुमान है।