पेट्रोल और डीजल के दाम में लोगों को राहत नहीं मिल रही है। बुधवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई थी लेकिन गुरुवार को फिर ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। गुरुवार को पेट्रोल डीजल की कीमतें एक बार फिर रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं।

Advertisement

महानगरों में पेट्रोल के दाम

राजधानी दिल्ली में आज 1 लीटर पेट्रोल 79.51 रुपए पर पहुंच गया है तो वहीं मुंबई में पेट्रोल 87 रुपए प्रति लीटर के करीब पहुंच गया है आज मुंबई में 1 लीटर पेट्रोल 6.91 रुपए का मिल रहा है। कोलकाता में भी पेट्रोल 82 के पार बना हुआ है। आज यहां 1 लीटर पेट्रोल के लिए आपको 82.41 रुपए देने पड़ेंगे। चेन्‍नई की बात करें तो यहां पर 82.62 रुपए प्रति लीटर आज आपको चुकाने होंगे। देखें अपने शहर में पेट्रोल का दाम

डीजल के दाम

तो वहीं यदि डीजल की बात करें तो डीजल भी रिकॉर्ड स्‍तर पर बना हुआ है। गुरुवार को हुई बढ़ोत्‍तरी के बाद दिल्‍ली में एक लीटर डीजल 71.55 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया है। कोलकाता में यह 744 रुपए, मुंबई मं 75.96 और चेन्‍नई में यह 75.61 रुपए प्रति लीटर का मिल रहा है। देखें अपने शहर में डीजल का दाम

अगस्‍त से लगातार बढ़ रहे दाम

आपको बता दें कि पिछले महीने अगस्‍त से ही लगातार पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ रही हैं। ईंधन की कीमतों में लगातार जारी बढ़ोत्‍तरी के लिए कच्‍चे तेल की कीमतों में आ रही बढ़ोत्‍तरी और गिरता रुपया इसके लिए जिम्‍मेदार माना जा रहा है।

आंकड़ों के अनुसार

आंकड़ों के अनुसार 16 अगस्‍त से लेकर अब तक पेट्रोल की कीमतों में 2.17 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोत्‍तरी हो चुकी है। डीजल के दाम भी आसमान को छू रहे हैं। इसकी कीमत इस दौरान 2.62 रुपए प्रति लीटर बढ़ी है। ऐसा माना जा रहा है कि जिस तरह से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में जिस तेजी से बढ़ोत्‍तरी नजर आ रही है उससे देश में महंगाई बढ़ने का खतरा पैदा हो सकता है।