केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को अटल पेंशन योजना को अनिश्चित काल तक बढ़ाने का फैसला किया है, जो अगस्त में समाप्त हो रहा था। इसके अलावा दुर्घटना बीमा को दोगुना कर दिया गया है और इसके साथ ही उम्र सीमा में 5 साल का विस्‍तार किया गया है। अटल पेंशन योजना (एपीवाई) 2015 में सरकार द्वारा लॉन्च की गई एक सामाजिक सुरक्षा योजना है जो एक निर्धारित पेंशन 1000 रुपये से 5,000 रुपये के बीच प्रदान करती है।

Advertisement

प्रत्‍येक व्‍यक्ति को लक्षित करेगी सरकार

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने मंत्रिमंडल की बैठक के बाद मीडिया से कहा कि यह योजना घरों के बजाय व्यक्तियों को लक्षित करने के लिए अपना ध्यान केंद्रित करेगी। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, सरकार की इस योजना से 1 करोड़ से अधिक लोगों को फायदा हुआ है।

लोगों की भागीदारी को देखकर किया गया विस्‍तार

अरुण जेटली ने कहा, यह योजना, जो कि चार साल पहले आयी थी, अगस्त 2018 में समाप्त हो गई थी लेकिन इस सफल योजना में बड़े पैमाने पर भागीदारी को देखते हुए कैबिनेट ने इसका अनिश्चितकाल तक विस्‍तार करने का फैसला किया है।

उम्र सीमा 65 वर्ष की गई

इस योजना में लोगों की भागीदारी को और प्रोत्साहित करने के लिए जेटली ने कहा कि सरकार ने योजना में भागीदारी के लिए आयु मानदंडों का विस्‍तार करने का फैसला किया है। इससे पहले, 18 से 60 साल की उम्र के लोग इस योजना में नामांकन करने के हकदार थे। लेकिन औसत आयु-प्रत्याशा में वृद्धि को देखते हुए, अब हमने इसे 65 साल तक कर दिया है।

दुर्घटना बीमा की सीमा

जेटली ने कहा कि 28 अगस्त के बाद खोले गए सभी खातों में 2 लाख रुपये की दुर्घटना बीमा सीमा होगी, जो पहले की 1 लाख रुपये की सीमा से दोगुनी हो जाएगी। उन्होंने ने कहा कि हमने इस योजना की ओवरड्राफ्ट सुविधा 5,000 रुपये से 10,000 रुपये तक बढ़ा दी है।