भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था को लेकर राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बुल्‍गेरिया में एक बड़ा बया दिया है जिसमें उन्‍होंने कहा कि हम 2025 तक 5 लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्‍यवस्‍था और तीसरे सबसे बड़े उपभोक्‍ता बाजार की ओर बढ़ रहे हैं। बुल्‍गेरिया की राजधानी सोफिया में भारतीय लोगों को संबोधित करते हुए उन्‍होंने कहा कि देश की अर्थव्‍यवस्‍था आगे बढ़ रही है। हमने अपने अर्थव्‍यवस्‍था में नई जान डाली है। साथ ही भारत पूरी दुनिया में 8.2 प्रतिशत की विकास दर के साथ सबसे तेज गति से बढ़ने वाली अर्थव्‍यवस्‍था है।

Advertisement

राष्‍ट्रपति ने बुल्‍गेरिया में भारतीय लोगों की भी तारीफ की, उन्‍होंने कहा कि बुल्‍गेरिया में रह रहे भारतीय देशों के बीच एक जीवित ब्रिज की तरह हैं ये हमारी समान संस्‍कृति और विरासत हैं। रामनाथ कोविंद ने कहा कि मैं खुश हूं कि आपने अपनी परंपराओं और उत्‍सवों को इस देश में बचाए रखा है।

Advertisement

इसके अलावा उन्‍होंने कहा कि वर्ल्‍ड बैंक और IMF के अनुसार भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था 2019 में 7.8 प्रतिशत की दर से विकास करेगी। भारत 2017 में वर्ल्‍ड इकोनॉमिक फोरम की सबसे विश्‍वसनीस सरकारों की सूची में तीसरे स्‍थान पर था। हम पिछले कुछ साल में वर्ल्‍ड बैंक की रैंकिंग में 42वें स्‍थान पर पहुंच गए हैं।

इसके साथ राष्‍ट्रपति ने कहा कि इतिहास में पहली बार जीएसटी ने भारत को एक बाजार बना दिया है। डिजिटल इंडिया कार्यक्रम देश में डिलीवरी सिस्‍टम में बड़ा बदलाव ला रहा है। मुद्रा योजना की तारीफ करते हुए कहा कि हमने इसके जरिए 12.8 करोड़ लोन दिए। ये लोन कुल 6.3 लाख करोड़ रुपए के हैं। इन लोन में 74 प्रतिशत महिलाएं हैं। तो वहीं आयुष्‍मान भारत योजना के बारे में बात करते हुए कहा कि इससे देश की 40 प्रतिशत जनता को हेल्‍थ इंश्‍योरेंस मिलेगा।