भारतीय जीवन बीमा न‍िगम के निदेशक मंडल की बैठक आज होगी। बैठ‍क की मुख्‍य वजह आईडीबीआई बैंक में बीमा कंपनी कीहिस्‍सेदारी बढ़ाकर 51 प्रत‍िशत करने पर व‍िचार क‍िया जाएगा। ज‍िससे जीवन बीमा क्षेत्र की कंपनी का बैंकिंग क्षेत्र में प्रवेश भी सुनिश्चित हो सकेगा। जानकारी के मुताबिक बोर्ड की बैठक में खुली पेशकश, बोर्ड स्‍तर की नियुक्‍ति और आईडीबीआई बैंक के भव‍िष्‍य की रणनीति पर भी व‍िचार किया जाएगा।

Advertisement

एलआईसी की कुल हिस्सेदारी 14.9 प्रतिशत

वहीं बोर्ड जीवन बीमा निगम को इस अधिग्रहण प्रक्रिया के लिए मर्चेंट बैंकर और कानूनी सलाहकार की नियुक्ति को भी अधिकृत करेगा। हालांकि निदेशक मंडल बीमा कंपनी से बैंक की जांच पड़ताल करने के बाद विभिन्न नियामकीय मंजूरियां हासिल करने को कहेंगे। इस बीच, एलआईसी तरजीही शेयरों के जरिये आईडीबीआई में 7 प्रतिशत की अतिरिक्त हिस्सेदारी के अधिग्रहण की प्रक्रिया में है। बैंक में एलआईसी की कुल हिस्सेदारी बढ़कर 14.9 प्रतिशत हो जायेंगी।

Advertisement

बता दें कि फिलहाल सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक में एलआईसी की हिस्सेदारी 7.98 प्रतिशत है। एलआईसी द्वारा बैंक में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के बाद आईडीबीआई बैंक को अपनी तात्कालिक पूंजी की जरूरत को पूरा करने में मदद मिलेगी। जिससे वह दूसरी तिमाही के अंत तक नियामकीय नियमों को पूरा कर सकेगा। जबक‍ि अगस्त में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने एलआईसी के कर्ज के बोझ से दबे आईडीबीआई बैंक में 51 प्रतिशत हिस्सेदारी के अधिग्रहण के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी।