कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और चीन अमेरिका में व्यापार युद्ध भड़कने की आशंकाओं के बने रहने के बीच रुपया आज शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले 13 पैसे गिरावट के साथ 71.34 पर खुला। रुपया सोमवार को 21 पैसों की जोरदार गिरावट के साथ 71.21 रुपये प्रति डॉलर के नये ऐतिहासिक निम्न स्तर पर बंद हुआ था।
वहीं दूसरी तरफ तेल की कीमतों से अभी राहत नहीं, दाम घटने की उम्मीद कम।
सोमवार को मजबूत शुरुआत के बावजूद दोपहर के कारोबार में रुपया बुरी तरह से लड़खड़ा गया। जबकि कच्चे तेल की कीमतों में तेजी ने रुपये के प्रति धारणा प्रभावित किया। हालांकि बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल चढ़ कर 78 रुपये प्रति बैरल तक पहुंच गया। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच चालू खाते का घाटा बढ़ने तथा वैश्विक व्यापार युद्ध को लेकर बनी आशंकाओं के बीच बाजार में उथल पुथल दिखाई दिया।
दूसरे तरफ इस बीच कच्चे तेल कीमत में वृद्धि होने के अनुरूप देश में पेट्रोल और कच्चे तेल के भाव भी नयी ऊंचाई पर पहुंच गए हैं। रुपये में गिरावट से मुद्रास्फीति का दबाव बढ़ने की आशंका कायम हो गई है। रुपया 70.80 पर मजबूत खुला लेकिन देर दोपहर के कारोबार में यह रुख पलट गया। कारोबार के अंत में रुपया शुक्रवार के बंद की तुलना में 21 पैसे अथवा 0.30 प्रतिशत की गिरावट के साथ 71.21 प्रति डालर पर बंद हुआ। अन्तरमुद्रा कारोबार में यूरो और जापानी येन के मुकाबले रुपये में गिरावट आई जबकि पौंड के मुकाबले इसमें सुधार हुआ है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान