आईटी सेक्‍टर की देश की बड़ी कंपनियों में गिनी जाने वाली कंपनी विप्रो को अपने इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा कॉन्‍ट्रैक्‍ट मिला है। जैसे ही कॉन्‍ट्रैक्‍ट मिलने की खबर आयी वैसे ही विप्रो के शेयर में 9 प्रतिशत तक का उछाल आया। विप्रो को अमेरिकी कंपनी एलाइट साल्‍यूशंस LLC से 150 करोड़ डॉलर यानी 10,500 करोड़ रुपए से अधिक का कॉन्‍ट्रैक्‍ट मिला है। जैसे ही शेयर में तेजी हुई विप्रो कंपनी का मार्केट कैप लगभग 12,000 करोड़ रुपए बढ़ गया।

Advertisement

विप्रो को मिलने वाले इस कॉन्‍ट्रैक्‍ट की अवधि 10 साल होगी। विप्रो में रविवार को अपने एक बयान में कहा था कि 10 साल के लिए किए गए इस सौदे के तहत एक वह अमेरिका के इलिनॉइस की एलाइट साल्‍यूशंस को एक व्‍यापक समाधान और सेवाएं देगी।

Advertisement

कंपनी इस डील के तहत एलाइट साल्‍यूशंस को हेल्‍थ, ह्रयूमन रिसोर्स और फाइनेंस से संबंधित सेवाएं देगी। विप्रो ने कहा है कि उसे इस डील की 10 साल में 150 से 160 करोड़ डॉलर की इनकम होगी।

कॉन्‍ट्रैक्‍ट मिलने की खबर से विप्रो के शेयर मे तेजी देखने को मिली। बीएसई पर विप्रो का शेयर 8.75 प्रतिशत की बढ़त के साथ 328 रुपए के भाव पर पहुंच गया, जो 7 महीने का हाई है। तो वहीं कारोबार के दौरान 314.40 रुपए का निचला स्‍तर रहा।

Advertisement

शेयर में तेजी और मार्केट कैप में वृद्धि से मात्र कुछ ही मिनटों के कारोबार में विप्रो के निवेशकों को करीब 12 हजार करोड़ रुपए का फायदा हुआ। आपको बता दें कि शुक्रवार को विप्रो का शेयर 301.65 रुपए के भाव पर बंद हुआ था। इस भाव पर कंपनी का मार्केट वैल्‍यूएशन 1,36,510.60 करोड़ रुपए था। आपको बता दें कि इससे पहले विप्रो की प्रतिद्वंदी आईटी कंपनी TCS को भी कुल 355 अरब रुपए के तीन बड़े कॉन्‍ट्रैक्‍ट हासिल हुए थे।

Advertisement

जुलाई में विप्रो ने कहा था कि एलाइट साल्‍यूशंस का इंडिया ऑपरेशन वह लगभग 8 अरब रुपए में खरीद लेगा। इस डील का सितंबर के तिमाही में पूरा होने की संभावना है।