पिछले 2 साल में कई नई नोट मार्केट में आयी हैं तो वहीं नोटबंदी के तहत कई पुरानी नोट बंद हुई हैं। आम लोग सिर्फ अपने पैसे से मतलब रखते हैं उन्हें इन बातों पर कोई खास इंट्रेस्ट नहीं होता है कि नोट कहां से आ रही हैं और कहां जा रही हैं। पर शायद आपको इस बात में रुचि हो कि 500, 2000 और 100 रुपए जैसी नोटों को बनाने में कितना खर्च आता है। तो चलिए आज आपको बतातें हैं कि नोटों को बनाने में कितना फंड जाता है।
एक आरटीआई के जवाब में सरकार की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार 10 रुपए के एक हजार नोटों को बनाने में 1010 रुपए का खर्च आता है। यानि कि एक नोट को बनाने में 1.01 रुपए लगते हैं। तो वहीं 20 रुपए के 1000 नोट बनाने में 1000 रुपए यानी एक नोट का खर्च 1 रुपए है।
50 रुपए के नोटों की बात करें तो 50 रुपए के एक हजार नोट बनाने में 1010 रुपए यानि एक नोट में 1.01 रुपए का खर्च आता है। 100 रुपए के एक हजार नोट बनाने में 1510 रुपए में छपते हैं यानि एक नोट की छपायी की कीमत 1.51 रुपए है।
इसके अलावा 500 रुपए के 100 नोट छापने में 2570 रुपए का खर्च आता है, यानी एक नोट का खर्चा 2.57 रुपए है। तो वहीं अभी तक की सबसे बड़ी भारतीय करेंसी यानि कि 2000 रुपए के एक हजार रुपए के 1000 नोट 4180 रुपए में छपते हैं और एक नोट की कीमत 4.18 रुपए है।
आपको बता दें कि पुराने 500 के एक हजार नोट बनाने में 3090 रुपए लगते थे, यानि कि एक नोट में 3.09 रुपए का खर्च आता था। तो वहीं 1000 रुपए के एक नोट को बनाने में 3.54 रुपए खर्च होते थे।
भारतीय करेंसी से जुड़ी यह जानकारी आपको कैसे लगी हमें कमेंट बॉक्स में जरुर बताएं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान