एक बार फिर से टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज टीसीएस ने देश की सबसे मूल्यवान कंपनी का खिताब अपने नाम कर लिया है। जी हां टीसीएस ने मार्केटकैप के आधार पर रिलायंस इंडस्ट्रीज आरआईएल को पीछे छोड़ दिया है। जबकि कुछ समय पहले आरआईएल ने टीसीएस से यह खिताब छिन लिया था।
बता दें शुक्रवार को शेयर बाजारों में कारोबार खत्म होने पर टीसीएस का मार्केटकैप 7,95,654.49 करोड़ रुपये रहा। जो रिलायंस के 7,86,470.66 करोड़ रुपये के मार्केटकैप से 9,183.83 करोड़ रुपये अधिक है। टीसीएस ने एक सप्ताह के भीतर ही अपना खिताब फिर से हासिल कर लिया है।
हालांकि शुक्रवार को टीसीएस के शेयर 0.06 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 2,078.20 रुपये पर बंद हुए। वहीं, रिलायंस के शेयर 2.60 फीसदी की गिरावट के साथ 1,240.95 रुपये पर बंद हुए। रिलायंस इसी सप्ताह 8 लाख करोड़ रुपये का मार्केटकैप हासिल करने वाली देश की पहली कंपनी बनी थी।
वहीं 13 जुलाई को रिलायंस इंडस्ट्रीज की मार्केटवैल्यू 7 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंची थी। इस खिताब को हासिल करने वाली रिलायंस टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के बाद दूसरी कंपनी बनी थी। दोनों ही कंपनियों के बीच मार्केटकैप के आधार पर नबंर वन बनने के लिए एक दूसरे को टक्कर देते रहती है।
More Articles
- Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट
- South Korea Market Crash: चिप कंपनियों की बिकवाली से Kospi में दूसरे दिन बड़ी गिरावट, भारत पर कितना असर?
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें