खुदरा जेवराती मांग में सुधार से दिल्‍ली सर्राफा बाजार में सोना शनिवार को 10 रुपए चमककर 31, 350 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। इस दौरान औद्योगिक ग्राहकी आने से चांदी भी 50 रुपए की तेजी में 38,350 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई।

Advertisement

एक्‍सपर्ट के अनुसार त्‍योहारी सीजन से पहले स्‍थानीय बाजार में जेवराती मांग सुधरी है। फिलहाल, सर्राफा कारोबारियों ने अपनी खरीद कम कर दी है। कारोबारियों का अनुमान है कि डॉलर की तुलना में भारतीय मुद्रा की गिरावट अल्‍पकालिक है और जल्‍द ही इसमें सुधार होगा। इसी वजह से उन्‍होंने त्‍योहारी सीजन के मद्देनजर अपना स्‍टॉक बढ़ाने के लिए खरीद अभी स्‍थगित कर दी है।

Advertisement

इंटरनेशनल मार्कट में लंदन का सोना हाजिर शुक्रवार को सप्‍ताहांत पर 1,201.70 डॉलर प्रति औंस पर रहा। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा 1,206.90 डॉलर प्रति औंस बोला गया। इस दौरान चांदी हाजिर 14.52 डॉलर प्रति औंस रही।

देखें अपने शहर में सोने और चांदी का दाम

देश के 24 बड़े शहरों में सोने के दाम देखने के लिए यहां क्लिक करें, इसके साथ ही चांदी के दाम देखने के लिए यहां क्लिक करें।

Advertisement

सोने-चांदी के रेट बाजार पर निर्भर हैं, इसलिए दिए गए आंकड़े और वर्तमान में बाजार में सोने के दाम में फर्क हो सकता है।