डॉलर के मुकाबले रुपया आज 14 पैसे की बढ़त के साथ 70.02 के स्‍तर पर खुला है। तो वहीं डॉलर के मुकाबले रुपया कल 26 पैसे टूटकर 70.16 के स्‍तर पर बंद हुआ था। इससे पहले सोमवार को रुपए में रिकॉर्ड स्‍तर की गिरावट देखने को मिली थी। डॉलर के मुकाबले यह 25 पैसे गिरकर बंद हुआ था। आज शेयर बाजार में सेंसेक्‍स और निफ्टी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं।

Advertisement

अमेरिका और मैक्सिको के बीच ट्रेड डील होने के बाद डॉलर थोड़ा दबाव में आया है जिसके चलते रुपए को मजबूती मिली है। आपको बता दें कि सोमवार को भी रुपए ने सुबह कारोबार की मजूबत शुरुआत की थी और सोमवार को रुपया डॉलर के मुकाबले 15 पैसे की बढ़त के साथ खुला। 200 अंकों के ऊपर सेंसेक्‍स, निफ्टी 11,750 के स्‍तर पर

Advertisement

इस बढ़ोत्‍तरी की बदौलत यह 69.76 के स्‍तर पर खुलने पर कामयाब रहा। इससे पहले शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 69.91 के स्‍तर पर बंद हुआ था।

आपको बता दें कि पिछले कई दिनों से रुपए में उथल-पुथल जारी है। तुर्की में जारी आर्थिक संकट और मजबूत होता डॉलर लगातार रुपए में कमजोरी की वजह बना।