गूगल ने अपने एप गूगल तेज में एक बड़ा बदलाव किया है। गूगल फॉर इंडिया 2018 से मिली जानकारी के अनुसार गूगल तेज का नाम अब गूगल पे कर दिया गया है। नए नाम के साथ गूगल ने एक और सुविधा प्रदान की है जिसके तहत आप तुरंत ऑनलाइन लोन भी प्राप्‍त कर सकते हैं। इसके लिए बैंक देश के बड़े बैंकों के साथ पार्टनरशिप के साथ काम करेगा।

Advertisement

आपको बता दें कि गूगल का यह एप UPI प्‍लेटफॉर्म पर काम करता है। नाम में बदलाव होने के बाद भी एप में लोन वाले फीचर के अलावा बांकी सभी वही फीचर रहेंगे। इस बारे में गूगल ने कहा है कि यूजर्स अब ज्‍यादा जगहों पर इसके माध्‍यम से पेमेंट कर सकेंगे। उपभोक्‍ता इस एप के माध्‍यम से प्री-अप्रूव्‍ड लोन के लिए भी आवेदन कर पाएंगे। इस सेवा के लिए गूगल फेडरल बैंक, HDFC बैंक, ICICI बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक के साथ मिलकर काम करेगा।

Advertisement

एप में बारे में जानकारी देते हुए गूगल ने कहा है कि इस एप का उपयोग 1.2 मिलियन छोटे व्‍यवसायी करते हैं, इसलिए कंपनी की कोशिश है कि दिवाली तक 1.5 लाख रिटेल स्‍टोर से पार्टनरशिप किया जाए।

यह भी कहा गया है कि इसके माध्‍यम से मोबाइल रिचार्ज, गिफ्ट के ऑप्‍शन, प्रमोशनल कूपन जैसी सुविधाएं मिलती रहेंगी। फिलहाल इस एप का उपयोग लगभग 22 मिलियन लोग कर रहे हैं। गूगल का दावा है कि इसके माध्‍यम से 750 मिलियन ट्रांजेक्‍शन अभी तक हो चुके हैं। आपको बता दें कि इस एप को पिछले साल सितंबर में लांच किया गया था।