आपको यह जानकर खुशी होगी की मोबाइल वालेट कंपनी मोबिक्विक ने आईआरसीटीसी पर उसके एप्‍प से रेल टिकट बुकिंग भुगतान पर 10% छूट देने की पेशकश की है। कंपनी ने एक विज्ञप्ति में कहा कि आईआरसीटीसी एप्‍प या वेबसाइट से रेल टिकट बुक करने पर मोबिक्विक वालेट से भुगतान करते समय ग्राहक इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं। इसके तहत वे रेल ई-टिकट बुकिंग राशि पर तुरंत 10% की छूट प्राप्त करने के लिए एक सुपरकैश बैलेंस का उपयोग करने के पात्र होंगे।

Advertisement

आईआरसीटीसी रेल कनेक्ट एप्‍प पर मिल रही सुविधा

बता दें कि कंपनी का यह ऑफर आईआरसीटीसी रेल कनेक्ट एप और आईआरसीटीसी की वेबसाइट दोनों पर अलग-अलग मान्य है। वहीं मोबिक्विक की सह-संस्थापक और निदेशक उपासना टाकू ने कहा कि आईआरसीटीसी के साथ हमारी भागीदारी डिजिटलीकरण के साथ-साथ लोगों को वॉलेट और डिजिटल मनी के माध्यम से भुगतान को बढ़ावा देने की ओर एक और कदम है। आईआरसीटीसी रेल कनेक्ट एप्‍प और आईआरसीटीसी वेबसाइट पर हमारे 70% उपयोगकर्ता ऐसे हैं जो हमारी सेवा बार-बार उपयोग करते हैं। मोबिक्विक डिजिटल वित्तीय सेवा प्लेटफॉर्म है जो मोबाइल वॉलेट और पेमेंट गेटवे सेवाएं देता है। वहीं मोबिक्विक एप से 30 लाख से अधिक मर्चेंट और 10.7 करोड़ से अधिक उपयोगकर्ता जुड़े हैं।

Advertisement

आईआरसीटीसी अकाउंट से आधार लिंक

1. सबसे पहले आप अपना आईआरसीटीसी अकाउंट लॉगिन करें।
2. आईआरसीटीसी का पेज लॉगिन होते ही आप आप माई प्रोफाइल पर जाएं, यहां सबसे अंतिम ऑप्शन आधार केवाईसी पर क्लिक करें।
3. इसके बाद पेज पर खुलने वाले कॉलम में अपना आधार नंबर डालें।
सम्‍म‍िट करते ही आधार से लिंक आपके मोबाइल नंबर पर वेरीफाई कोड आएगा।
4. वेरीफाई कोड डालते ही आपके आईआरसीटीसी अकाउंट से आपका आधार लिंक हो जाएगा।
5. अब आप आप दोबारा माई प्रोफाइल के टैब में प्रोफाइल अपडेट ऑप्शन पर जाएं, यहां आप देख पाएंगे कि आपके आईआरसीटीसी अकाउंट से आधार नंबर लिंक हो चुका है।