आज लगातार दूसरे दिन पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोत्‍तरी की गई है। क्रूड ऑयल की कमी और ईरान पर लगे प्रतिबंधों के कारण लगातार दूसरे दिन शनिवार 25 अगस्‍त को पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि की गई है। आज राजधानी दिल्‍ली में पेट्रोल की कीमतों में 9 पैसे और डीजल की कीमतों में 8 पैसे की बढ़ोत्‍तरी की गई है।

Advertisement

दिल्‍ली के अलावा देश के अन्‍य बड़े महानगरों में भी पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि की गई है।

Advertisement

शनिवार को कोलकाता, मुंबई और चेन्‍नई में भी पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि दर्ज की गई। शनिवार को कोलकाता में पेट्रोल की कीमतों में 9 पैसे की बढ़ोत्‍तरी हुई और यह 80.61 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया, जबकि डीजल 8 पैसे की बढ़ोत्‍तरी के साथ 72.02 रुपए लीटर हो गया। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई का बात करें तो यहां पेट्रोल 9 पैसे बढ़कर 85.09 रुपए प्रति लीटर और डीजल 8 पैसे बढ़कर 73.44 रुपए प्रति लीटर हो गया।

Advertisement

तो वहीं पेट्रोल-डीजल की कीमतों में सबसे ज्‍यादा बढ़ोत्‍तरी चेन्‍नई में दर्ज की गई। यहां पेट्रोल की कीमतों में 11 पैसे और डीजल की कीमतों में 10 पैसे की बढ़ोत्‍तरी हुई। इस बढ़ोत्‍तरी के बाद चेन्‍नई में पेट्रोल 80.70 रुपए प्रति लीटर और डीजल 73.09 रुपए प्रति लीटर हो गया है। शनिवार को मुंबई में पेट्रोल-डीजल सबसे ज्‍यादा महंगे रहे।