फेम इंडिया योजना के दूसरे चरण की रूपरेखा को एक अंतर मंत्रालयी समिति ने मंजूरी दे दी। बता दें कि 5 साल में इस योजना पर 5,500 करोड़ रुपये का खर्च होगा। हलांकि आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि योजना के तहत सभी इलेक्ट्रिक वाहनों पर सब्सिडी समर्थन मिलेगा। वहीं सूत्रों ने कहा कि समिति ने सभी श्रेणियों के इलेक्ट्रिक वाहनों दोपहिया, तिपहिया और चार पहिया पर सब्सिडी देने का फैसला किया है। हरित वाहनों को प्रोत्साहन तथा प्रदूषण पर अंकुश के तहत यह कदम उठाया जा रहा है।

Advertisement

पब्लिक ट्रांसपोर्ट में उतरेंगी
सूत्रों के अनुसार दोपहिया, तिपहिया और चार पहिया वाहनों, जिसमें सार्वजनिक परिवहन के लिए इस्तेमाल होने वाली टैक्सियां और बसें शामिल हैं, की खरीद के लिए प्रोत्साहन दिया जाएगा। वहीं बैठक में वित्त, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग और भारी उद्योग मंत्रालय के शीर्ष अधिकारी शामिल हुए। हलांक‍ि सूत्रों ने बताया कि बैठक में नीति आयोग के प्रतिनिधि भी शामिल हुए।

Advertisement

फ‍िलहाल हाइब्रिड और इलेक्‍ट्रिक कारो, दोपह‍िया और त‍िपह‍िया पर फास्‍टर एडॉप्‍शन एंड मैन्‍युफेक्‍चर‍िंग आफ हाइब्रिड एडं इलेक्‍ट्रिक वेह‍िकल्‍स इन इंड‍िया योजना के तहत प्रोत्‍साहन द‍िया जाता है। बता दें कि योजना के त‍हत प्रौद्योग‍िकी के आधार पर बैटरी से चलने वाले स्‍कूटरों तथा मोटरसाइकिलों पर 1800 से 29000 रूपये का प्रोत्‍साहन दिया जाता है।