देश के व‍िभिन्‍न महानगरों में पेट्रोल- डीजल की कीमतों में प‍िछले तीन दिनों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। बता दें कि गुरुवार को दिल्‍ली में पेट्रोल की कीमत 77.58 रुपये प्रत‍ि लीटर डीजल 69.10 रुपये प्रत‍ि लीटर है। वहीं कोलकाता में पेट्रोल का भाव 80.52 रुपये जबकि डीजल 71.94 रुपये प्रति लीटर है।

Advertisement

वहीं अगर हम मुंबई की बात करें तो 85 रुपये प्रत‍ि लीटर जबकि डीजल 73.36 रुपये प्रति लीटर है। जबकि चैन्‍नई में पेट्रोल 80.59 रुपये जबकि डीजल 72.99 रुपये प्रति लीटर के भाव पर बिक रहे हैं। इससे पहले पेट्रोल-डीजल के भाव 20 अगस्त को बदले थे जब चारों महानगरों में पेट्रोल की कीमतें 9 पैसे प्रति लीटर की दर से जबकि डीजल की कीमतें 6 पैसे प्रति लीटर की दर से बढ़ी थीं।

Advertisement

हालांकि गुरुवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल 78.11 रुपये जबकि डीजल 69.19 रुपये प्रति लीटर बिक रहे हैं। वहीं, राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में पेट्रोल का भाव 78.22 रुपये जबकि डीजल 69.30 रुपये प्रति लीटर है। एनसीआर के एक अन्य शहर गुरुग्राम में पेट्रोल की दर 78.20 रुपये जबकि डीजल 70.09 रुपये प्रति लीटर है।