गुरुवार को एक बार फिर रुपया 70 के पार पहुंच गया है। आपको बता दें कि इस कारोबारी सप्‍ताह के चौथे दिन यह डॉलर के मुकाबले 21 पैसे की गिरावट के साथ खुला। माना जा रहा है कि तुर्की में जारी आर्थिक संकट और डॉलर के लगातार मजबूत होने से रुपए में लगातार उथल-पुथल जारी है।

Advertisement

बता दें कि इससे पहले बुधवार को फॉरेक्‍स मार्केट में कोई कारोबार नहीं हुआ क्‍योंकि बकरीद की वजह से बाजार बंद थे। तो वहीं मंगलवार को 1 पैसे की मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ था। इस बढ़त के साथ यह 69.81 के स्‍तर पर बंद होने में कामयाब हुआ था। जबकि मंगलवार की सुबह रुपए ने मजबूती के साथ शुरुआत की थी। डॉलर के मुकाबले यह 17 पैसे मजबूत हुआ था। इस मजबूती के साथ यह 69.65 के स्‍तर पर खुलने में कामयाब रहा था।

Advertisement

ग्‍लोबल स्‍तर पर लगातार डॉलर में हो रही मजबूती की वजह से रुपये में कमजोरी देखने को मिल रही है और डॉलर में यह मजबूती तुर्की में जारी आर्थिक संकट मुख्‍य वजह है।

एक्‍सपर्ट ने यह आशंका जताई थी कि रुपया डॉलर के मुकाबले 70 का आंकड़ा पार कर सकता है। विशेषज्ञों की इस आशंका को सच होने में ज्‍यादा समय नहीं लगा। तो वहीं एक और आशंका जताई जा रही है कि रुपए में गिरावजट जारी रह सकती है।