भारत के साबुन बाजार में बड़ी जंग चल रही है। आपको इस बात से अवगत करा दें क‍ि व‍िप्रो कंज्‍यूमर केयर कंपनी के संतूर साबुन ने ह‍िंदुस्‍तान यूनिलिवर के लक्‍स साबुन को दूसरा स्‍थान हास‍िल कर लि‍या है। संतूर ने पूरे भारत में वॉल्‍यूम के पैमाने पर ये स्‍थान हासिल किया है। ईटी के मुताब‍िक र‍िसर्च फर्म कंतर वर्ल्‍डपैनल के हवाले से इंडस्‍ट्री के 2 लोगों से जानकारी प्राप्‍त हुई है।

Advertisement

वहीं जून 2018 में संतूर का वॉल्यूम शेयर 14.9 फीसदी था। जबकि लक्स का इस दौरान वॉल्यूम शेयर 13.9 फीसदी रहा। आपको बता दें कि ह‍िंदुस्‍तान यूनिलिवर ल‍िमिटेड का लाइफबॉय अभी भी देश का नंबर 1 साबुन बना हुआ है। लाइफबॉय का वॉल्यूम में हिस्सा 18.7 फीसदी रहा। ये आंकड़े कंतर वर्ल्डपैनल बिक्री की मात्रा को ट्रैक नहीं करता है। विप्रो कंज्यूमर केयर के सीईओ अनिल चुग ने कहा कि 'संतूर अब पूरे भारत में वॉल्यूम के हिसाब से नंबर 2 ब्रांड है। ये डिस्ट्रिब्यूशन, विज्ञापन, नए वैरियंट के कारण हुआ।

Advertisement

मौके पर चुग ने कहा कि संतूर पूरे दक्षिण और पश्चिम भारत के शहरी और ग्रामीण इलाकों में बढ़त बनाई हुई है। ऐसा पहली बार हुआ कि संतूर ने राष्ट्रीय स्तर पर ये स्थान हासिल किया है। वहीं दूसरी तरफ ह‍िंदुस्‍तान यूनिलिवर ल‍िमिटेड के प्रवक्ता ने कहा कि लक्स की पिछले साल बहुत अच्छी बिक्री हुई। ये लाइफबॉय के बाद भारत में दूसरे नंबर का ब्रांड है।

Advertisement

भारत में ह‍िंदुस्‍तान यूनिलिवर ल‍िमिटेड को लगातार प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है। जबकि साबुन की कैटेगरी में एचउएल को जहां विप्रो से टक्कर मिल रही है वहीं पेस्ट कैटेगरी में पतंजलि भी कंपनी को टक्कर दे रही है।ह‍िंदुस्‍तान यूनिलिवर ल‍िमिटेड भारत के बाजार में पकड़ बनाने के लिए लगातार कोशिश कर रही है।