केरल में अचानक आई प्राकृतिक आपदा से जन जीवन अस्त व्यस्त होगया है। ऐसे में हर कोई अपने स्तर से केरल के लोगों को मदद करने की कोशिश कर रहे है।
बता दें कि मंगलवार को केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने बताया हैं कि आईटीसी, कोका कोला, पेप्सी और हिंदुस्तान यूनिलीवर समेत एक दर्जन से अधिक रोजमर्रा उपयोग की चीजें तैयार करने वाली एफएमसीजी कंपनियां अगले 2 दिन तक केरल के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पानी की बोतल, खाद्य पदार्थ और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति करेगी।
इतना ही नहीं इसी क्रम में देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया और उसके कर्मचारियों ने केरल बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिये 3.5 करोड़ रुपये का योगदान किया है। बता दें कि कंपनी की तरफ से मंगलवार को इस बारे में जानकारी दी गई। मारुति की तरफ से बयान में कहा गया कि उसने सरकार के राहत, पुनर्निर्माण और पुनर्वास कार्यों को मजबूती देने के लिये प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष में दो करोड़ रुपये दिये हैं। इसके अलावा, कंपनी के कर्मचारियों ने डेढ करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की है।
वहीं इसके अलावा दुपहिया वाहन निर्माता कंपनी बजाज ऑटो ने बाढ़ प्रभावित राज्य केरल को 2 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की है। हालांकि कंपनी ने मंगलवार को कहा कि एक करोड़ की राशि सीधे मुख्यमंत्री राहत कोष में दी जाएगी। वहीं शेष बचे एक करोड़ रुपये का आवंटन जानकीदेवी बजाज ग्राम विकास संस्था (जेबीजीवीएस) को प्रभावित लोगों रोजमर्रा की जरूरत की चीजों का पैकेट वितरित करने के लिये किया गया ह।
इस बात से अवगत करा दें कि योगदान विभिन्न बजाज ट्रस्टों द्वारा दिये गये 50 लाख रुपये के अतिरिक्त है। वहीं इस बात की भी जानकारी दी गई हैं कि इस राशि के माध्यम से बजाज ऑटो बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के करीब एक हजार लोगों को बुनियादी और जरूरी चीजों का पैकेट उपलब्ध करायेगा। इतना ही नहीं कंपनी अपने वाणिज्यिक वाहन डीलरशिपों और एनजीओ के माध्यम से इन पैकेटों की आपूर्ति करेगी। बता दें कि इस पैकेट में वाटर फिल्टर, जरूरी खाने-पीने की चीजें, प्लास्टिक की चटाई, कंबल और तौलिया इत्यादि चीजें होगी।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान