जो लोग नौकरी की तलाश में है उनके लिए एलआईसी (LIC) एक मौका दे रहा है। आपको बता दें कि एलआईसी ने 300 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं, इनमें असिस्‍टेंट, असोसिएट, और असिस्‍टेंट मैनेजर के पदों के लिए 21 अगस्‍त 2018 से आवेदन शुरु हो गए हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 6 सितंबर 2018 है।

Advertisement

बता दें कि जो आवेदक असिस्‍टेंट मैनेजर पद पर चुने जाएंगे उन्‍हें एक साल की ट्रेनिंग भी दी जाएगी उसके बाद एक साल का प्रोबेशनरी पीरियड होगा। असोसिएट और असिस्‍टेंट पदों के चयनित आवेदकों का प्रोबेशनरी पीरियड 6 महीने का होगा।

Advertisement

आवेदक के लिए योग्‍यता

21 से 28 साल तक की उम्र वाले स्‍नातक ही इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। हर पद के लिए बेसिक कंप्‍यूटर नॉलेज जरुरी है। असिस्‍टेंट पद के लिए 150 आवेदन मांगे गए हैं। इस पद के लिए आवेदन करने वाले को कम से कम 55 प्रतिशत नंबर से ग्रेजुएट होना चाहिए।

इसके अलावा असिस्‍टेंट पद के लिए 50 आवेदन मांगे गए हैं। इस पद पर आवेदन करने वाले को ग्रेजुएट कम से कम 60 प्रतिशत नंबर के साथ, दो साल का पूर्णकालिक MBA/MMS/PGDBM/PGPM/PGDM होना जरुरी है।

Advertisement

इस तरह से करें आवेदन

जो लोग एलआईसी की इस जॉब के लिए इच्‍छुक हैं वो एलआईसी की अधिकारिक वेबसाइट www.lichousing.com पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदक को ऑनलाइन फॉर्म के साथ 500 रुपए और 18 प्रतिशत जीएसटी भी जमा करना होगा।

इतनी मिलेगी सैलरी

असिस्‍टेंट पद पर चयनित होने वाले आवेदकों को 13,980 से 32,110 रुपए प्रतिमाह तक मिलेंगे। तो वहीं असोसिएट के पद पर चुने जाने वालों को 21,270 से 50,700 रुपए प्रतिमाह दिए जाएंगे। असिस्‍टेंट मैनेजर की मासिक सैलरी 32,815 से 61,670 रुपए दी जाएगी।