मंगलवार को रुपए में मजबूती देखने को मिली है। डॉलर के मुकाबले 70 का आंकड़ा पार करने के बाद रुपया अब संभलने लगा है। आज रुपया 1 डॉलर के मुकाबले 17 पैसे मजबूत हुआ है। शुरुआती कारोबार में यह 69.65 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है।

Advertisement

इससे पहले सोमवार को रुपया 69.82 के स्‍तर पर डॉलर के मुकाबले बंद हुआ था। सोमवार को भी रुपए में मजबूत वापसी देखने को मिली थी। इसी कारोबारी सप्‍ताह के पहले दिन यह 33 पैसे की बढ़त के साथ 69.82 के स्‍तर पर बंद हुआ था।

Advertisement

इससे पहले 13 अगस्‍त को रुपए ने 70 का आंकड़ा पार कर लिया था। इस दिन रुपया एक डॉलर के मुकाबले 70 के पार पहुंच गया था। रुपए ने इस दिन शुरुआत तो मजबूत की थी, लेकिन शुरुआती कारोबार में ही इसमें कटौती नजर आने लगी है।

जिसकी वजह से 69.85 के स्‍तर पर मजबूत शुरुआत करने के बाद रुपया 1 डॉलर के मुकाबले 70.07 के स्‍तर पर पहुंच गया है। यह पहली बार था जब रुपए ने 70 आंकड़ा पार किया था।

Advertisement

एक्‍सपर्ट पहले ही इस बात की आशंका जता चुके थे कि रुपया 70 का आंकड़ा पार कर सकता है। दरअसल तुर्की में जारी आर्थिक संकट और मजबूत होते डॉलर की वजह से रुपए में लगातार उथल-पुथल बनी हुई है।