पेंशन से जुड़ी अपनी अलग-अलग मांगों को लेकर आरबीआई के कर्मचारी 4 और 5 स‍ितंबर को सामूह‍िक हड़ताल पर रहेंगे। वहीं इस बात की जानकारी म‍िली हैं कि र‍िजर्व बैंक के अधिकारियों व कर्मचारी यून‍ियन के संयुक्‍त मंच कि माने तो पेंशन से संबंधित लंबे समय से चली आ रही उनकी मांगों पर गौर नहीं किए जाने के चलते हड़ताल की जायेंगी। बता दें क‍ि मंच का कहना है उनके सदस्‍य आरबीआई दफतर के सामने मौन प्रदर्शन करेंगे। वहीं इस बात को भी माना जा रहा हैं कि इसका बैंकिंग सेवाओं पर असर नहीं पड़ेगा।

Advertisement

सरकार से नाराज कर्मचारी

वहीं केंद्र सरकार के अधिकार‍ियों के रुख को लेकर कर्मचार‍ियों में नाराजगी है। कर्मचार‍ी लंबा इंतजार करने के बाद धैर्य खो रहे हैं। वहीं उन्‍होंने ये भी कहा कि अब 2 दिन की हड़ताल के अलावा कोई व‍िकल्‍प नहीं बचा है। इसके तहत 4और 5स‍ितंबर को सामूहिक रुप से 2 द‍िन का आकस्‍‍मिक अवकाश लिया जायेंगा।

Advertisement

कर्मचारियों की मांग

बता दें क‍ि मंच 27 अगस्त को आरबीआई के सभी केंद्रों के क्षेत्रीय निदेशकों को ज्ञापन सौंपेगा। कर्मचारियों की मांग में अंशदान आधारित भविष्य निधि के दायरे में आने वालों के लिए पेंशन को अपडेट करना और 2012 के बाद नियुक्त कर्मचारियों के लिए सीपीएफ/अतिरिक्त भविष्य निधि का लाभ देना शामिल है।