कारोबारी सप्‍ताह के दूसरे दिन शेयर बाजार में मिला-जुला कारोबार देखने को मिल रहा है। एक ओर जहां निफ्टी 11,550 के पार आज कारोबार कर रहा है तो वहीं सेंसेक्‍स ने शुरुआती कारोबार में गिरावट के साथ शुरुआत की है। फिलहाल इस समय बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्‍स सेंसेक्‍स जहां 0.0 फीसदी की गिरावट के साथ 38277.49 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्‍स निफ्टी 0.05 फीसदी की बढ़त के साथ 11557.30 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है।

Advertisement

यदि मिडकैप और स्‍मॉलकैप शेयरों की बात करें तो यहां पर खरीददारी का माहौल देखने को मिल रहा है। बीएसई के मिडकैप इंडेक्‍स जहां 0.2 फीसदी की बढ़त के साथ 16511.42 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं बीएसई के स्‍मॉलकैप इंडेक्‍स 0.1 फीसदी की बढ़त के साथ 16921.24 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है।

Advertisement

निफ्टी बैंक में भी भारी गिरावट देखने को मिल रही है। जबकि निफ्टी आईटी सेक्‍टर 0.9 फीसदी की बढ़त के साथ 15136.50 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है।

इसके अलावा बीएसई कैप गुड्स, बीएसई ऑयल एण्‍ड गैस, एफएमसीजी और बीएसई टेक बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं जबकि बीएसई कॉन्‍स ड्यूरेबल्‍स, मेटल और हेल्‍थकेयर सेक्‍टर में गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है।

Advertisement

आज की टॉप गेनर्स कंपनियों की बात करें तो टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, इचर मोटर्स, गेल और IDEA सेलुलर बढ़त के साथ कारोबार कर रही हैं जबकि टॉप लूजर्स कंपनियों में भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, टाइटन कंपनी और ओएनजीसी गिरावट के साथ कारोबार कर रही हैं।

एशियाई बाजार में आज बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है इस समय जापान का बाजार निक्‍केई जहां 0.3 फीसदी की बढ़त के साथ 22274.11 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं हैंग सेंग 0.4 फीसदी की बढ़त के साथ और स्‍ट्रेट्स टाइम्‍स 0.04 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आ रहा है।