आपको यह जानकर खुशी होंगी की ईपीएफओ कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के पे-रोल आंकड़ों के अनुसार इस साल जून तक दस माह की अवधि में 47.13 लाख रोजगार के अवसर पैदा हुए हैं। ये आंकड़े सितंबर, 2017 से जून 2018 तक के हैं। हालांकि ईपीएफओ ने नए सदस्यों का नामांकन का अनुमान 12.38 प्रतिशत घटा हैं। बता दें कि इसे सितंबर 2017 के 44.74 लाख से कम कर 39.20 लाख किया गया है।
44.74 लाख नए सदस्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं
ईपीएफओ द्वारा जारी सितंबर-मई के पे-रोल आंकड़ों के अनुसार इस दौरान 44.74 लाख नए सदस्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लिए जोड़े गए। इनमें भविष्य निधि, बीमा और पेंशन शामिल हैं। ईपीएफओ द्वारा आज डाले गए ताजा आंकड़ों के अनुसार, नए सदस्यों का नामांकन इन दस महीनों में जून में सबसे अधिक 7,93,308 रहा।
जैसा कि जून में सबसे अधिक 2,53,466 नामांकन 18 से 21 आयु वर्ग में और 22 से 25 से आयुवर्ग में 2,05,177 नामांकन हुए। वहीं ईपीएफओ ने हालांकि कहा है कि ये आंकड़े अस्थायी हैं। जानकारी दें कि कर्मचारियों का रिकार्ड उन्नयन करना लगातार चलने वाली प्रक्रिया है। वहीं आने वाले महीनों में इसे और अद्यतन किया जायेगा।
इस बात से अवगत करा दें कि संगठन ने कहा है इसमें अस्थायी कर्मचारी भी शामिल हो सकते हैं जिनका योगदान पूरे साल के दौरान जारी नहीं भी रह सकता है। ईपीएफओ रिकार्ड के मुताबिक आयु वर्ग में हर महीने के जो आंकड़े दिये गये हैं वह उस माह के दौरान उसके रिकार्ड में शामिल होने वाले और उससे निकलने वालों का निवल आंकड़ा है।
More Articles
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित