रिलायंस जियो की हाई स्पीड इंटरनेट सर्विस जियो गीगाफाइबर के लिए रजिस्ट्रेशन कल से शुरु हो गई है। इसके लिए कंपनी ने एक डेडिकेटेड माइक्रो वेबसाइट तैयार की है। और तो आप इसके जरिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। ये रजिस्ट्रेशन कनेक्शन के लिए नहीं, बल्कि कंपनी को ये बताने के लिए है कि आप कनेक्शन लेने के लिए दिलचस्पी दिखा रहे हैं। कंपनी उन जगहों पर सर्विस सबसे पहले देगी, जहां से ज्यादा रजिस्ट्रेशन मिले होंगे।
- रजिस्टर करने के लिए सबसे पहले आपको कंपनी की ऑफिशियल गीगाफाइबर की वेबसाइट पर जाना होगा।
- वहीं पेज पर आपको ऐड्रेस एंटर करने का ऑप्शन मिलगा यहां चेंज बटन को क्लिक करना है। यहां आपको अपना ऐड्रेस दर्ज करके सबमिट करना है।
- बता दें कि सबमिट करने पर आपको अपना नाम और फोन नबंर देना होग, फोन पर ओटीपी भेजा जाएगा जिसे यूज करते हुए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
- इसके बाद एक कनफर्मेशन नोटिफिकेशन मिलेगा यानी आपने जियो गीगाफाइबर के लिए अपनी दिलचस्पी दिखा दी है। हालांकि इसी पेज पर आप एक से ज्यादा ऐड्रेस डाल सकते हैं।
- गौरतलब है कि फिलहाल कंपनी ने जियो गीगाफाइबर के लिए रजिस्ट्रेशन पेज ही दिखाया है। अभी किसी भी तरह के प्लान, टैरिफ और ऑफर के बारे में नहीं लिखा है।
आपको जानकारी दे कि कंपनी ने अब तक कोई प्लान या पैक्स के बारे में नहीं बताया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक जियो गीगाफाइबर प्लान की शुरुआत 500 रुपये से हो सकती है। उम्मीद की जा रही है जियो सिम के प्लान की तरह यह भी पहले कुछ महीने फ्री हो सकता है।
इसके लिए टेस्ट यूजर्स से बतौर सिक्योरिटी 4500 रुपये लिए जाने हैं। ये पैसा राउटर के लिए होता है जो उनके घर में लगाया जाता है। हालांकि जब सर्विस यूज नहीं करनी है इसे लौटा कर सिक्योरिटी मनी वापस ले सकते है।
जियो गीगाफाइबर टु द होम यानी एफटीटीएच पर आधारित है। एफटीटीएच का मतलब यह है कि अगर आपको इंटरनेट सर्विस चाहिए तो आपके घर तक एक केबल दिया जाएगा।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान