आज यानि कि सोमवार को रुपया अब तक के सबसे निचले स्‍तर पर पहुंच गया है। कारोबार के दौरान रुपया 69.58 प्रति डॉलर के भाव पर पहुंच गया, जो कि अब तक के सबसे निचले स्‍तर पर है। माना जा रहा है कि यूरोपीय करेंसी में स्‍लोडाउन और तुर्की में आर्थिक संकट से बैंकिंग शेयरों में कमजोरी की वजह से डॉलर अन्‍य करेंसी के मुकाबले मजबूत हुआ है, जिसकी वजह से रुपए में कमजोरी गहरा गई है। इससे पहले आज रुपए की शुरुआत बड़ी गिरावट के साथ हुई। डॉलर के मुकाबले रुपया 64 पैसे टूटकर 69.47 के स्‍तर पर खुला है।

Advertisement

आपको बता दें कि शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 16 पैसे लुढ़ककर 68.84 के स्‍तर पर बंद हुआ था। डॉलर में बढ़त से रुपए पर दबाव बढ़ा, शुक्रवार के कारोबार में रुपया करीब 2 सप्‍ताह के निचले स्‍तर पर फिसल गया था।

Advertisement

एक्‍सपर्ट का मानना है कि अमेरिका और चीन में ट्रेड वार बढ़ने के बीच ऑयल इंपोर्टर्स द्वारा डॉलर की डिमांड बढ़ी, जिससे रुपए पर दबाव बना। तो वहीं अगले महीने अमेरिका में ब्‍याज दरें बढ़ने की उम्‍मीद है। ऐसे में डॉलर लगातार मजबूत हो रहा है।

तो वहीं एक्‍सपर्ट का यह भी मानना है कि अगले कुछ दिनों में डॉलर के मुकाबले रुपया टूटकर 69.50 के स्‍तर पर तक आ सकता है। यदि रुपया 68.50 के नीचे बंद नहीं होता है, तो डॉलर मुकाबले यह गिरकर 69.50 के स्‍तर तक जा सकता है।

Advertisement

आज शेयर बाजार में भी भारी गिरावट देखने को मिली है। सेंसेक्‍स जहां 250 अंको तक गिरकर खुला है तो वहीं निफ्टी भी 11400 के निचले स्‍तर पर आज कारोबार कर रहा है।