कारोबारी सप्‍ताह के पहले दिन ही शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्‍स जहां 250 अंकों से नीचे गिरकर कारोबार कर रहा है तो वहीं निफ्टी भी 11,400 के नीचे ओपन हुआ है। इस समय बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्‍स सेंसेक्‍स जहां -226.79 अंक तक गिरकर -0.60 फीसदी की गिरावट के साथ 37642.44 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्‍स निफ्टी -0.55 फीसदी की गिरावट के साथ 11366.30 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है।

Advertisement

यदि मिडकैप और स्‍मॉलकैप शेयरों की बात करें तो यहां पर भी बिकवाली का माहौल देखने को मिल रहा है। बीएसई के मिडकैप इंडेक्‍स जहां -0.59 फीसदी की गिरावट के साथ 16114.51 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं बीएसई के स्‍मॉलकैप इंडेक्‍स -0.73 फीसदी की भारी गिरावट के साथ 16661.52 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है।

Advertisement

निफ्टी बैंक में भी भारी गिरावट देखने को मिल रही है। जबकि निफ्टी आईटी सेक्‍टर 0.8 फीसदी की बढ़त के साथ 14807.40 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है।

इसके अलावा बीएसई कैप गुड्स, कॉन्‍स ड्येरेबल्‍स, बीएसई ऑयल एण्‍ड गैस और बीएसई मेटल में भी गिरावट देखने को मिल रही है। जबकि बीएसई एफएमसीजी, हेल्‍थकेयर और बीएसई टेक बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं।

Advertisement

आज की टॉप गेनर्स कंपनियों की बात करें तो गेल, टेक महिंद्रा, एचसीएल, विप्रो और सिपला बढ़त के साथ कारोबार कर रही हैं। जबकि टॉप लूजर्स कंपनियों में वेदांता, एसबीआई, टाटा मोटर्स, एचपीसीएल और यूपीएल गिरावट के साथ कारोबार करती दिखाई दे रही हैं।

ग्‍लोबल मार्केट में भी भारी गिरावट देखने को मिल रही है। एशियाई बाजारों में जापान का बाजार निक्‍केई इस समय
-1.84 फीसदी की गिरावट के साथ 21887.76 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है जबकि स्‍ट्रेट्स टाइम्‍स -1.29 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आ रहा है। तो वहीं हैंग सेंग भी -1.83 फीसदी की गिरावट के साथ आज कारोबार कर रहा है।