देश की शीर्ष दस में से सात कंपनियों का बाजार पूंजीकरण बीते सप्ताह 47,498.74 करोड़ रुपये बढ़ा। इनमें सबसे उपर रिलायंस इंडस्ट्रीज रही। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस टीसीएस, रिलायंस, एचडीएफसी बैंक, आईटीसी, एचडीएफसी, इंफोसिस और भारतीय स्टेट बैंक के बाजार पूंजीकरण में वृद्धि दर्ज की गयी है। जबकि मारुति, हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड और कोटक महिंद्रा बैंक का बाजार पूंजीकरण इस अवधि में घटा है।
मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली रिलायंस का बाजार पूंजीकरण 17,270.09 करोड़ रुपये बढ़कर 7,63,053.04 करोड़ हो गया है। इसी प्रकार एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 12,597.94 करोड़ रुपये बढ़कर 5,73,232.15 करोड़ रुपये हो गया।
बता दें कि इस दौरान, टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 6,317.15 करोड़ रुपये बढ़कर 7,63,360.46 करोड़ रूपये रहा। वहीं इस बीच दो बार रिलायंस इंडस्ट्रीज ने मार्केट कैप के मामले में उसे पीछे छोड़ा। लेकिन अभी भी वह बाजार की अच्छी कंपनी है। एसबीआई का बाजार पूंजीकरण 5,220.89 करोड़ रुपये बढ़कर 2,71,709.07 करोड़ रुपये हो गया है।
इंफोसिस के बाजार पूंजीकरण में 4,608.51 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ और यह 3,02,545.31 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसी प्रकार आईटीसी का बाजार पूंजीकरण 1,306.69 करोड़ रुपये बढ़कर 3,72,459.79 करोड़ रुपये और एचडीएफसी का बाजार पूंजीकरण 177.47 करोड़ रुपये बढ़कर 3,33,892.33 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
वहीं दुसरी तरफ कोटक महिंद्रा का बाजार पूंजीकरण इस दौरान 4,270.16 करोड़ रुपये घटकर 2,45,305.58 करोड़ रुपये रहा जबकि हिंदुस्तान यूनिलीवर के बाजार पूंजीकरण में 2,326.98 करोड़ रुपये की कमी आयी और यह 3,78,529.51 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। मारुति के बाजार पूंजीकरण में इस दौरान 1,117.69 करोड़ रुपये की कमी देखी गई और यह 2,76,444.04 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
बाजार पूंजीकरण के हिसाब से टीसीएस शीर्ष पर बनी रही। इसके बाद क्रमश: रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी, एचडीएफसी, इंफोसिस, मारुति, एसबीआई और कोटक महिंद्रा बैंक का स्थान रहा है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान