जून में IIP ग्रोथ 7 प्रतिशत के स्‍तर पर पहुंच गई है, जो पिछले 4 महीनों का उच्‍चतम स्‍तर है। इस वृद्धि की वजह से माइनिंग, मैन्‍युफैक्‍चरिंग और पावर जनरेशन के आंकड़े रहे हैं। जबकि मई में इंडस्ट्रियल ग्रोथ का आंकड़ा 3.9 प्रतिशत ही था और इस कमजोरी की वजह से मैन्‍युफैक्‍चरिंग और पावर सेक्‍टर में गिरावट थी। सेंट्रल स्‍टैटिस्टिक्‍स ऑफिस (CSO) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, मई के लिए IIP के एस्‍टीमेट को भी 3.2 प्रतिशत से रिवाइज करके 3.9 प्रतिशत कर दिया गया है। वित्‍त वर्ष 2018-19 के दौरान अप्रैल-जून के दौरान अप्रैल-जून अवधि के दौरान आईआईपी की कुल ग्रोथ 5.2 प्रतिशत रहा है।

Advertisement

इंडेक्‍स में 77.63 प्रतिशत का योगदान करने वाले मैन्‍युफैक्‍चरिंग सेक्‍टर की वृद्धि जून में 6.9 प्रतिशत रही है, हालांकि मई की तुलना में यह 0.7 प्रतिशत कम रही है। इस महीने के दौरान पावर जनरेशन की ग्रोथ बढ़कर 8.5 प्रतिशत हो गई, जबकि एक साल पहले समान अवधि में यह आंकड़ा 2.1 प्रतिशत रहा था।

Advertisement

माइनिंग सेक्‍टर ने जून में अच्‍छी ग्रोथ दर्ज की, जो जून 2017 के 0.1 फीसदी की तुलना में बढ़कर 6.6 प्रतिशत के स्‍तर पर पहुंच गई।

कैपिटल गुड्स सेक्‍टर की ग्रोथ 9.6 प्रतिशत रही है। कंज्‍यूमर ड्यूरेबल्‍स की ग्रोथ जून महीने में 13.1 प्रतिशत रही है, जबकि मई में यह 4.3 प्रतिशत थी।