इस साल जुलाई महीने में घरेलू बाजार में यात्री वाहनों की बिक्री 2.71 प्रत‍िशत गिरकर 2,90,960 ईकाइयों पर आ गई है। कंपनी ने प‍िछले साल के समान महीने में घरेलू बाजार में 2,99,066 यात्री वाहन बेचे थे। वाहन निर्माता कंपन‍ियों के संगठन स‍िआम के शुक्रवार जारी आंकड़ों के मुताब‍िक, आलोच्‍य माह के दौरान घरेलू बाजार में कारों की ब‍िक्री पिछले साल के 1,92,845 इकाई की तुलना में मामूली ग‍िरकर 1,91,979 ईकाइयों पर आ गयी।

Advertisement

इस दौरान मोटरसाइकिलों की बिक्री पिछले साल के 10,49,478 इकाइयों की तुलना में 9.67 प्रतिशत बढ़कर 11,50,995 इकाइयों पर पहुंच गयी। दो पहिया वाहनों की कुल बिक्री भी 8.17 प्रतिशत बढ़कर 18,17,077 इकाइयों पर पहुंच गयी। इस दौरान व्यावसायिक वाहनों की बिक्री 29.65 प्रतिशत बढ़कर 76,497 इकाई पर पहुंच गयी।

Advertisement

विभिन्न श्रेणियों के सभी वाहनों की बिक्री इस दौरान 7.97 प्रतिशत बढ़ी और पिछले साल जुलाई के 20,79,204 इकाइयों की तुलना में 22,44,875 इकाइयों पर पहुंच गयी है।