हम आपको इस बात की जानकारी दें कि भारतीय रिजर्व बैंक के रेपो रेट में बढ़ोत्तरी करने के बाद बैंकों ने भी ब्याज दरें बढ़ाना शुरू कर दिया है। जिसकी शुरुआत सबसे पहले की है एचडीएफसी बैंक ने। एचडीएफसी ने होम लोन की ब्याज दरें बढ़ा दी हैं। इतना ही नहीं बैंक ने ब्याज दरों में 0.20 फीसदी की बढ़ोत्तरी की है।
एचडीएफसी जो कि देश का सबसे बड़ा बैंक है। बैंक के नये रेट्स के मुताबिक महिलाओं को 30 लाख रुपये तक का होम लोन 8.7 फीसदी ब्याज पर मिलेगा। वहीं, अगर 30 लाख रुपये से ज्यादा का लोन हो, तो महिलाओं को 8.80 फीसदी का ब्याज चुकाना होगा।
वहीं हम आपको बता दें कि दूसरी तरफ, बैंक अन्य ग्राहकों से 8.75 फीसदी ब्याज वसूलेगा। अगर लोन 30 लाख रुपये से ज्यादा का है, तो ग्राहकों को 8.85 का ब्याज चुकाना होगा। बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक ने इसी हफ्ते रेपो रेट में बढ़ोतरी की है। आरबीआई ने रेपो रेट में 0.25 फीसदी की बढ़ोत्तरी की है। इसके बाद बैंकों ने भी ब्याज दरें बढ़ाना शुरू कर दिया है।
यह दूसरी बार है, जब आरबीआई ने रेपो रेट में बढ़ोत्तरी की है। इससे पहले जून में भी आरबीआई ने ब्याज दरें 0.25 फीसदी की दर से बढ़ाई थीं। रिजर्व बैंक ने कल जारी द्विपक्षीय मौद्रिक नीति समीक्षा में प्रमुख नीतिगत दर रेपो को 0.25 प्रतिशत बढ़ाकर 6.50 प्रतिशत कर दिया है।
More Articles
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित