बुधवार से सब्सिडी युक्त रसोई गैस 1.76 रुपये प्रति सिलिंडर मंहगा हो गया है। दिल्ली में मध्यरात्री में रसोई गैस कीमत 498.02 रुपये प्रति सिलेंडर होगी। हम आपकों बता दे कि कीमतों में यह बढ़ोतरी नये बेस प्राइस के चलते टैक्स में हुए बदलाव के कारण की गयी है।
इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने बयान जारी कर वृद्धि की घोषणा की है। बता दें कि इस बदलाव के बाद से अब दिल्ली में सब्सिडी युक्त एलपीजी सिलिंडर की कीमत 498.02 रुपये हो जायेंगी। जबकि अभी तक इसकी कीमत 496.26 रुपये थी। जबकि ग्लोबल रेट्स में बढ़ोतरी के चलते दिल्ली में बिना सब्सिडी वाले एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में 35.50 रुपये की बढ़ोतरी की गयी है जो कि अब बढ़कर 789.50 रुपये प्रति सिलेंडर हो जायेंगी। हम आपको बता दें कि यह बढ़ोतरी जुलाई में सिलिंडर की कीमत में 55.50 रुपये की बढ़ोतरी के मद्देनजर की गयी है।
हालांकि सभी एलपीजी कंज्यूमर्स को एलपीजी की खरीद मार्केट प्राइस पर करनी होती है। वहीं सरकार एक साल में हर परिवार को 14.2 किलोग्राम के 12 सब्सिडाइज्ड सिलिंडर देती है, लेकिन सब्सिडी का भुगतान सीधे यूजर्स के बैंक अकाउंट्स में किया जाता है।
सब्सिडी के एवज में दिया जाने वाला भुगतान एलपीजी के एवरेज इंटरनेशनल बेंचमार्क और फॉरेन एक्सचेंज रेट में होने वाले बदलाव पर निर्भर करता है। जब भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमतें बढ़ती हैं, तो सरकार को ज्यादा सब्सिडी उपलब्ध करानी पड़ती है। हालांकि टैक्स नियमों के तहत एलपीजी पर जीएसटी की गणना फ्यूल के मार्केट रेट पर की जाती है। सरकार कीमतों के एक हिस्से पर सब्सिडी देने का विकल्प चुन सकती है, लेकिन टैक्स का भुगतान मार्केट रेट पर ही करना होगा। दरअसल यहीं मुख्य वजह हैं कि कीमतों में बढ़ोत्तरी की गयी है।
इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन की माने तो कीमतों में बढ़ोत्तरी की मुख्य वजह घरेलू नॉन सब्सिडाइज्ड एलपीजी की संशोधित कीमत पर लगने वाले जीएसटी के चलते की गई है। इससे पहले 1 जुलाई को कीमतों में बढ़ोत्तरी की गई थी, जो प्रति सिलेंडर 2.71 रुपए रही थी। वहीं तेल कंपनियां पिछले महीने के एवरेज बेंचमार्क रेट और फॉरेन एक्सचेंज रेट के आधार पर हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी की कीमतों में बदलाव करती है।
More Articles
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित