संयुक्‍त अरब अमीरात (UAE) के शहर दुबई में एक भारतीय ने 10 लाख डॉलर यानी लगभग 7 करोड़ रुपए की लॉटरी जीती है। खलीज टाइम्‍स की रिर्पोट के अनुसार इतनी भारी राशि जीतने वाले का नाम संदीप मेनन है और वह ड्रॉ जीतने वाले 132वें भारतीय हैं। रिर्पोट्स के अनुसार संदीप कुवैत में रहते हैं। लॉटरी के ड्रॉ की घोषणा दुबई के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मंगलवार को की गई है। इसके अलावा इसी ड्रॉ में एक भारतीय ने लग्‍जरी कार भी इनाम के रूप में जीती है।

Advertisement

संदीप बोस नाम के इस भारतीय को बीएमडब्‍ल्‍यू कार मिली है। बोस के अलावा मिस्‍त्र के नागरिक होमास हुसैन सलमान ने भी लॉटरी में यही गाड़ी जीती है।

Advertisement

गौरतलब है कि इसे पहले भी कई भारतीय यूएई में इस तरह की भारी-भरकम राशि लॉटरी में जीत चुके हैं। हाल ही में यूएई में एक 30 साल के भारतीय ने 1.9 मिलियन डॉलर यानी लगभग 13 करोड़ रुपए की मासिक लॉटरी जीती थी। अप्रैल महीने में ही एक भारतीय ड्राइवर जॉन वर्गिस ने दुबई में 12 मिलियन दिरहम यानी लगभग 21 करोड़ रुपए की लॉटरी जीती थी।

Advertisement

वर्गिस केरल के रहने वाले हैं। तो वहीं केरल निवासी एक और शख्‍स ने जनवरी में भी लगभग 21 करोड़ रुपए की लॉटरी जीती थी।