जैसा की हम सब जानते इस हफ्ता विश्व की सबसे बड़ी सोशल मीड‍िया कंपन‍ियों के लिए काफी बुरा साबित हुआ है। फेसबुक के बाद अब द्वारा कई फर्जी अकाउंट को बंद करने और ट्रोल पर लगाम लगाने के कारण ऐसा हुआ।

Advertisement

सबसे बड़ी गिरावट
हम आपको बता दें कि ट्विटर ने शेयर बाजार में 2012 में कदम रखा था। इसके बाद से लेकर गुरूवार तक कंपनी के शेयर काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे।लेकिन शुक्रवार की गिरावट कंपनी के पूरे इतिहास में सबसे बड़ी गिरावट के तौर पर देखा जा रहा है। कंपनी ने कहा है कि उसके मासिक एक्टिव यूजर्स की संख्या में तीसरी तिमाही में और बड़ी गिरावट देखनी पड़ेगी।

Advertisement


9 करोड़ से अधिक फर्जी खातों को बंद
कंपनी के फिलहाल 33.5 करोड़ यूजर्स हैं। लंबे समय से कंपनी झूठे व फर्जी ट्विट करने वाले अकाउंट्स को बढ़ावा दे रही थी, जिस पर किरकिरी मचने के बाद कंपनी ने सख्त कदम उठाने की घोषणा कर दी है। कंपनी ने फिलहाल 9 करोड़ से अधिक फर्जी खातों को बंद करने का ऐलान कर दिया है।

Advertisement

फेसबुक को हुआ 20 फ‍ीसदी का नु‍कसान
सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट फेसबुक के शेयरों में गुरुवार के दिन बड़ी गिरावट देखने को मिली। ग्रोथ के अनुमान कम होने के संकेतों से कंपनी का शेयर 20 फ‍ीसदी तक टूट गया। कंपनी के सीईओ मार्क जुकरबर्ग की नेटवर्थ पर इससे असर पड़ा और वो तीसरे पायदान से खिसक कर छठें स्‍थान पर आ गए है।

Advertisement

इस वजह से गिरा शेयर
डाटा लीक होने की वजह से इस वित्त वर्ष में फेसबुक को तीसरी व चौथी तिमाही में पिछड़ने का अनुमान है। फेसबुक के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर डेविड वेहनर ने कहा कि रेवेन्यू ग्रोथ रेट तीसरे और चौथे तिमाही में गिरेगी। फेसबुक की मार्केट वैल्यू 120 अरब डॉलर (8 लाख करोड़ रुपये) घटकर 500 अरब डॉलर रह गई। यह एक दिन में किसी कंपनी में सबसे बड़ी गिरावट है।

Advertisement

जुकरबर्ग की नेटवर्थ में ग‍िरावट
हम आपको इस बात से अवगत करा देते है कि कंपनी की मार्केट कैप गिरने से कंपनी के सीईओ मार्क जुकरबर्ग की नेटवर्थ 16.5 अरब डॉलर कम हो गई है। वहीं अभी की हालात देखते हुए सबसे अमीर लोगों की फेहरिस्‍त में तीसरे से छठे स्‍थान पर पहुंच गए हैं। जबकि मार्क जुकरबर्ग के पास अभी कुल 17% शेयर है।