वित्त वर्ष 2019 की पहली तमिाही में रिलायंस इंडस्ट्रीज के नतीजे उम्मीद के अनुसार ही रहे हैं। पहली तिमाही में RIL का मुनाफा 4.5 प्रतिशत बढ़ गया है। इस दौरान कंपनी को 9485 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है। पिछले साल की पहली तिमाही में RIL को 9079 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था। तो वहीं इस दौरान टेलिकॉम वर्टिकल जियो का मुनाफा 612 करोड़ रुपए हो गया है। रिल का GRM 11 डॉलर प्रति बैरल रहा है।
इसके अलावा RIL का जीआरएम तिमाही आधार पर घटकर 10.50 डॉलर प्रति बैरल रहा है। वित्त वर्ष 2018 की चौथी तिमाही में यह 11 डॉलर प्रति बैरल और तीसरी तिमाही में 11.60 डॉलर प्रति बैरल, दूसरी तिमाही में 12 डॉलर प्रति बैरल था। तो वहीं कंपनी का एबिटडा मार्जिन 16 प्रतिशत रहा है।
वित्त वर्ष 2019 की पहली तिमाही में RIL की आय 90537 करोड़ से बढ़कर 1.29 लाख करोड़ रुपए हो गई है। पहली तिमाही के दौरान रिटेल की आय 2.2 गुना बढ़कर 25890 करोड़ रुपए हो गई है। इस दौरान पेटकैम की आय 58 फीसदी बढ़ी है। पेटकैम की एबिट में 94.9 फीसदी बढ़त रही है।
अगर जियो की बात करें तो वित्त वर्ष 2019 की पहली तिमाही में 612 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है। जबकि वित्त वर्ष 2018 की चौथी तिमाही में जियो को 510 करोड़ और तीसरी तिमाही में 504 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था। जियो का एबटिडा मार्जिन 38.8 प्रतिशत रहा है जो वैल्यू में 3147 करोड़ रुपए है। साथ ही जियो का एवरेज रेवेन्यू प्रति यूजर 134.5 रुपए हो गया है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान