नौकरी खोज रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। खासकर जो लोग पोस्ट ऑफिस में काम करना चाहते है उनको अब परेशान होने की जरूरत नहीं क्योंकि भारतीय पोस्ट ऑफिस आपको सुनहरा अवसर देगा। विभाग ने 7वें वेतन आयोग पे मैट्रिक्स के अंतर्गत स्टाफ कार ड्राइवर के पद पर वैकेंसी निकाली है। हम आपको बता दे इच्छुक उम्मीदवार 7 सितंबर 2018 तक आवेदन कर सकते हैं। स्टाफ कार ड्राइवर (ऑर्डिनरी ग्रेड) का वेतन 19900-63200 रुपए (7वें वेतन आयोग के पे मैट्रिक्स के लेवल 2 के आधार पर) होगा। जिन लोगों के पास हल्के और भारी मोटर वाहन का वैध लाइसेंस है वे इस पोस्ट के लिए एप्लाई कर सकते हैं। हलांकि विभाग सेलेक्शन में उनका ड्राइविंग टेस्ट भी लिया जाएगा।
वहीं इस पद के लिए केंद्र सरकार और आर्म्ड फोर्स के पर्सनल इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। योग्यता के तौर पर उन्हें केंद्र सरकार के डिस्पैच राइडर पद पर तैनात होना चाहिए। इसके साथ ही उसे वाहन में छोटी-मोटी खराबी खुद ठीक करने का भी ज्ञान होना चाहिए। इस बात से भी अवगत करवा दिया जाये कि ड्राइविंग का कम से कम तीन साल का अनुभव अनिवार्य है। वहीं आर्म्ड फोर्सेज के रिटायर हो चुके या रिटायर होने वाले अनुभवी पर्सनल इस पोस्ट के लिए एप्लाई कर सकते हैं। उन्हें डेपुटेशन के आधार पर नियुक्त किया जा सकता है। आर्म्ड फोर्स से रिटायरमेंट के बाद उनकी नियुक्ति जारी रखी जा सकती है।
पद का नाम- स्टाफ ड्राइवर
पद संख्या- 9
लोकेशन- कोलकात्ता
उम्र- उम्मीदवार की उम्र 56 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। अभ्यर्थी का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर होगा।
अगर आप नौकरी नहीं करना चाहते तो पोस्ट ऑफिस के साथ जुड़कर अच्छी खासी इनकम कर सकते हैं। इंडिया पोस्ट में आप फ्रेंचाइजी लेकर अपना बिजनेस शुरू कर सकते हैं। अगर आप कम पढ़े-लिखे हैं तो भी पोस्टल डिपार्टमेंट आपको को पोस्ट ऑफिस फ्रेंचाइजी खोलने का मौका देगा, जिससे वे अच्छी कमाई कर सकते हैं। इस तरह आपको हर सुविधा उपल्बध करायी जाएंगी।
हम आपको बता दे कुछ समय पहले इंडिया पोस्ट ने फेंचाइजी मॉडल तैयार किया था। जिसके तहत आम लोगों को फ्रेंचाइजी ऑउटलेट खोलने के लिए आंमत्रित किया गया है। इसमें इंडिविजुअल से लेकर इंस्टिट्यूशन, ऑर्गनाइजेशन आदि ये फ्रेंचाइजी ले सकते हैं। अगर आप पहले से कोई व्यवसाय कर रहे हैं तो भी आप इंडिया पोस्ट का आउटलेट खोल सकते हैं। इसके अलावा नई शुरू होने वाली शहरी टाउनशिप, स्पेशल इकोनॉमिक जोन, नए शुरू होने वाले इंडस्ट्रियल सेंटर, कॉलेज, पॉलिटेक्निक्स, यूनिवर्सिटीज, प्रोफेशनल कॉलेज आदि भी फ्रेंचाइजी का काम ले सकते हैं। फ्रेंचाइजी लेने के लिए फॉर्म जमा करना होता है। वहीं चुनाव किए गये लोगों को डिपार्टमेंट के साथ एमओयू साइन करना होता है। व्यक्ति की उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए। वहीं 8 वी पास होना अनिवार्य हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान