कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन भी शेयर बाजार में जोरदार बढ़त देखने को मिल रही है। सेंसेक्स और निफ्टी आज फिर एक नए रिकॉर्ड के साथ ओपन हुए हैं। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी बढ़त देखने को मिल रही है तो वहीं एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार देखने को मिल रहा है। इस समय बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स जहां 211.63 अंकों के पार 0.5 फीसदी की बढ़त के साथ 37196.27 के स्तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी भी 0.5 फीसदी की बढ़त के साथ 11230.20 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
यदि मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों की बात करें तो यहां पर भी खरीदारी देखने को मिल रही है। बीएसई के मिडकैप इंडेक्स इस समय 0.6 फीसदी की बढ़त के साथ 15867.43 के स्तर पर कारोबार कर रह हे हैं। तो वहीं बीएसई के स्मॉलकैप इंडेक्स 0.5 फीसदी की बढ़त के साथ 16391.24 के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
तो वहीं निफ्टी बैंक भी 0.4 फीसदी की बढ़त के साथ 27517.60 के स्तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं निफ्टी के आईटी सेक्टर भी 0.2 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं।
इसके अलावा बीएसई के कैप गुड्स, कॉन्स ड्यूरेबल्स, एफएमसीजी, हेल्थकेयर सेक्टर, ऑयल एण्ड गैस, मेटल और बीएसई टेक भी बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आ रहे हैं।
ग्लोबल मार्केट में आज मिला-जुला कारोबार देखने को मिल रहा है। एशियाई मार्केट में जापान का बाजार निक्केई जहां 0.3 फीसदी की बढ़त के साथ 22660.95 के स्तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं स्ट्रेट्स टाइम्स -0.19 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। हैंग सैंग भी आज -0.04 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।
आज की टॉप गेनर्स कंपनियों की बात करें तो आईटी, IDEA सेलुलर, हिंडाल्को, टाटा स्टील और इचर मोटर्स बढ़त के साथ कारोबार कर रही हैं। जबकि टॉप लूजर्स कंपनियों में डॉ रेड्डीस लैब्स, ग्रेसिम, ओएनजीसी, बजाज फिनसर्व और अल्ट्रा टेक सीमेंट गिरावट के साथ कारोबार करती नजर आ रही हैं।
More Articles
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty रहेगा मजबूत या आएगी गिरावट? Expert से जानिए किन सेक्टर्स और स्टॉक्स में है कमाई का मौका?
- GRSE Share: जून तिमाही में शानदार नतीजे, Profit 44% बढ़ा, Revenue भी मजबूत! आगे क्या होगा?
- Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट
- South Korea Market Crash: चिप कंपनियों की बिकवाली से Kospi में दूसरे दिन बड़ी गिरावट, भारत पर कितना असर?
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी