HDFC एसेट मैनेजमेंट कंपनी के IPO में आज निवेश का अंतिम मौका है। आईपीओं के खुलने के दूसर ही दिन यानी गुरुवार को यह इश्यू 5.52 गुना सब्सक्राइब हो गया था। आपको बता दें कि यह इश्यू 25 जुलाई को खुला था।
संस्थागत निवेशकों के हिस्से को 5.89 गुना सब्सक्रिप्शन मिला, जबकि रिटेल निवेशकों का हिस्सा 3.5 गुना और HNI का 13.91 गुना सब्सक्राइब हुआ। यह इश्यू 2,800 करोड़ रुपए का है। आईपीओ पेश करने वाली यह देश की दूसरी घरेलू म्यूचुअल फंड कंपनी है।
HDFC AMC के IPO के लिए 1,095-1,100 रुपए का प्राइस बैण्ड निर्धारित किया गया है। उुपरी कीमत पर इसकी वैल्यूएशन 32 गुना नजर आती है। बता दें कि एचडीएफसी एएमसी सबसे अधिक मुनाफा कमाने वाला घरेलू फंड हाउस है।
इस आईपीओ में एचडीएफसी और स्टैंडर्ड लाइफ अपनी हिस्सेदारी वाले शेयर बेच रही है। दोनों मिलकर अपनी 12.01 प्रतिशत हिस्सेदारी कम करेंगे। इस आईपीओ के बाद कंपनी के पेड-अप कैपिटल का 10.46 प्रतिशत है।
कंपनी की वैल्यूएशन इससे पहले शेयर बाजार में सूचीबद्ध इकलौती एएमसी कंपनी रिलायंस निपॉन एएमसी की तुलना में करीब 20 प्रतिशत प्रीमियम पर है। रिलायंस निपॉन फिलहाल डिस्काउंट पर कारोबार कर रही है। पिछले साल अक्टूबर में आए इस आईपीओ को 81.54 गुना तक सब्सक्राइब किया गया था।
इसके अलावा ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल सिक्योरिटीज का मानना है कि HDFC AMC ब्रांड की छवि काफी सकारात्मक है। अधिक मार्जिन के इक्विटी आधारित एयूएम, स्थायी आरओई, व्यापक वितरण नेटवर्क और बेहतर डिविडेंड भुगतान कंपनी के पक्ष में काम करते हैं।
More Articles
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति