देश का दूध उत्‍पादन पिछले वित्त वर्ष के दौरान 6.6 प्रत‍िशत बढ़कर 17.63 करोड़ टन रहने का अनुमान है। केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कृष्णा राज ने लोकसभा में लिखित जवाब में कहा , देश में दूध उत्‍पादन 2016-2017 के दौरान 16.54 करोड़ टन और 2017 से 18 के दौरान 17.63 करोड़ टन रहा है। उन्‍होंने बताया कि विजन 2022 दस्‍तावेज के मुताबिक 2021 से 22 तक दूध उत्‍पादन 25.45 करोड़ टन रहने के अनुमान है। हम आपको बता दे क‍ि भारत दुनिया का सबसे बड़ा दुग्‍ध उत्‍पादक देश है।

Advertisement

मौके पर मंत्री ने कहा कि इस लक्ष्‍य को हासिल करने के लिए व‍िभाग कई डेयरी विकास योजनाओं को कार्यन्‍वि‍त कर रहा है ताकि देशभर में आवश्‍यक बुनियादी ढ़ाचे का निर्माण किया जा सके।

Advertisement

वहीं उन्होंने इस बात से भी अवगत कराया कि उपभोक्ताओं को अच्छी गुणवत्ता और पोषक दूध की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए खाद्य नियामक एफएसएसएआई ने राज्य खाद्य प्राधिकरणों को नियमित रूप से खाद्य नमूने लेने और गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा है।