वित्‍त वर्ष 2019 की पहली तिमाही में देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी भारती एयरटेल का मुनाफा करीब 74 प्रतिशत घट गया है। इस दौरान कंपनी को 97.3 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है। जबकि वित्‍त वर्ष 2018 की पहली तिमाही में कंपनी को 367.3 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था। फिलहाल यह माना जा रहा है कि इस तिमाही में एयरटेल को घाटा हो सकता है लेकिन टैक्‍स गेन के चलते कंपनी मुनाफे में रही है। तो वहीं पिछली तिमाही की तुलना में कंपनी का मुनाफा 17 प्रतिशत बढ़ गया है।

Advertisement

अप्रैल-जून तिमाही में एयरटेल का रेवेन्‍यू 8.6 प्रतिशत घटकर 20080 करोड़ रुपए रहा है। जबकि एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी का रेवेन्‍यू 21958 करोड़ रुपए रहा था। तो वहीं पिछली तिमाही में कंपनी का रेवेन्‍यू 19,634.3 करोड़ रुपए रहा था।

Advertisement

वित्‍त वर्ष 2017-18 की बात करें तो पूरे साल के दौरान एयरटेल का प्रॉफिट 71 प्रतिशत घटकर महज 1,099 करोड़ रुपए रह गया था, जबकि 2016-17 में यह आंकड़ा 3,800 करोड़ रुपए था। तो वहीं 2017-18 के दौरान 12.3 प्रतिशत घटकर कुल रेवेन्‍यू 83,688 करोड़ रुपए रह गया था।

वित्‍त वर्ष के दौरान कंपनी को अपने ऑपरेशन पर कैपेक्‍स यानी पूंजी खर्च 24,100 करोड़ रुपए रहा, जो अभी तक सबसे ज्‍यादा रहा है।