म्‍यूचुअल फंड कंपन‍ियों ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में करीब 33 लाख नए फोलियो जोड़े हैं। इससे जून अंत तक कुल फोलियो की संख्‍या सर्वकालिक उच्‍चस्‍तर 7.46 करोड़ पर पहुंच गई। इससे पहले 2017- 2018 में 1.6 करोड़ नए निवेशिक खाते खोले गए थे। फोलियो किसी व्‍यत्तिगत निवेशक खातों को दी जाने वाली संख्‍या होती है। हालांकि एक निवेशक के कई खाते हो सकते है।

Advertisement

एसोसएिशन आफॅ म्‍यूचुअल फंड्स इन इंडिया के आंकड़ों के अनुसार भारत में 42 म्‍यूचुअल फंड कंपनियों के कुल निवेशक खातों पर फोलियो की संख्‍या इस साल जून के अंत तक रिकार्ड 7,46,24,230 पर पहुंच गई। वहीं मार्च 2018 के अंत तक 7,13,47,301 थी। इस तरह जून तिमाही में फोलियो की संख्‍या में 32.77लाख का इजाफा हुआ।
हाल के बरसों में खुदरा निवेशकों व‍िशेषरूप से छोटे शहरों के निवेशकों की बढ़ती रुचि की वजह से निवेशक खातों की संख्‍या में उल्‍लेखनीय इजाफा हुआ है। समीक्षाधीन अवधि इक्‍विटी से जुड़ी बचत योजनाओं में फोलियो की संख्‍या 26.41 लाख बढ़कर 5.62 करोड़ हो गई। वहीं बैलेंस्‍ड श्रेणी में फोलियो की संख्‍या डेढ़ लाख बढ़‍कर 60 लाख पर पंहुच गई।